मंदसौर

सगी बहन से रेप, भाई ने 12 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

20 साल का भाई गिरफ्तार  

2 min read
Oct 29, 2021

मंदसौर. मध्यप्रदेश में रिश्तों को तार—तार करनेवाली एक घटना सामने आई है. मंदसौर में हवस ने भाई-बहन का रिश्ता ही कलंकित कर दिया. 20 साल के कलयुगी भाई ने अपनी 12 साल की सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया. पोर्न वीडियो देखते हुए उसने सगी बहन से रेप किया और बाद में धमकी भी दी. हालांकि बहन ने हिम्मत कर अपनी मां को यह बात बताई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

भाई—बहन के पवित्र रिश्ते को तार—तार कर देनेवाली यह घटना 24 अक्टूबर की है. जिले के एक कस्बे में यह घटना घटी. घटना के दो दिन बाद मामले की जानकारी मिलते ही मां ने खुद अपने बेटे के खिलाफ पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर को दोपहर में सगे भाई ने दुष्कर्म किया. दुष्कर्म की शिकार बच्ची महज 12 साल की है. लड़की को घर में अकेली पाकर भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया. उस वक्त बच्ची की मां और उसका एक अन्य भाई मजदूरी करने गए थे.

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटा भी पहले अपनी मां और भाई के साथ मजदूरी करने जाता था लेकिन पिछले कुछ दिनों घर पर ही रह रहा था. वह दिनभर घर में मोबाइल में पोर्न वीडियो देखता रहता था. घटना वाले दिन भी मां और भाई के घर से जाते ही उसने वीडियो देखते-देखते मासूम बहन को पकड़ लिया और हवस का शिकार बना लिया.

बाद में उसने बहन को धमकी दी कि किसी को बताया तो बहुत पीटूंगा. मासूम बहन डर के कारण चुप रही, लेकिन दो दिन बाद उसने हिम्मत की और अपनी मां को कलयुगी भाई की कारस्तानी बताई. इस पर मां ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Published on:
29 Oct 2021 01:00 pm
Also Read
View All