मंदसौर

एमपी में सरकारी नौकरियों में दो बच्चों वाला नियम खत्म, कैबिनेट ने लगाई मुहर

सरकारी नौकरियों में दो बच्चों की थी पाबंदी, कई दिनों से हो रहा था विरोध, मंदसौर में कैबिनेट ने नियम खत्म कर दिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 1:48 PM IST
सीएम मोहन यादव (Photo Source: CM Mohan yadav X हैंडल)
सीएम मोहन यादव (Photo Source: CM Mohan yadav X हैंडल)

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों में दो बच्चों की पाबंदी वाला नियम खत्म कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में दो से अधिक बच्चों की पाबंदी खत्म करने का फैसला लिया है। मंदसौर में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग में इसपर मुहर लगाई गई है। इसी के साथ अब प्रदेश में तीन बच्चे होने पर सरकारी नौकरी कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार तीसरी संतान पर लंबित कार्रवाई समाप्त होगी हालांकि पुराने अंतिम बर्खास्तगी आदेश बरकरार रहेंगे। बता दें कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी इस संबंध में नियम बनाए गए थे जिन्हें पहले ही खत्म किया जा चुका है।

मंदसौर डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के लिए गांधीसागर जलाशय के बीच चार वाटरप्रूफ डोम तैयार किए गए थे। मुख्यमंत्री और मंत्री क्रूज से बैठक स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम को ही हेलिकॉप्टर से पहुंचे चुके थे। विधायक चंदरसिंह सिसौदिया और अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री यहां से रिसोर्ट पहुंचे। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद चंबल आरती, पर्यटन स्थलों के भ्रमण और खिमला प्लांट का दौरा भी प्रस्तावित है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
18 Nov 2026, 1:48 PM IST
Published on: