Share Market News

रुपए के आॅल टाइम लो के बीच शेयर मार्केट में आर्इ बहार, सेंसेक्स में 225 अंकों का उछाल

सेंसेक्स 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 38242.81 अंकों पर बंद हो गया। वहीं बात निफ्टी की करें तो 59.95 अंकों की बढत देखने को मिली है। निफ्टी आज 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 11536.90 अंकों पर बंद हो गया।

2 min read
Sep 06, 2018
Sensex
रुपए के आॅल टाइम लो के बीच शेयर मार्केट में आर्इ बहार, सेंसेक्स में 225 अंकों का उछाल

नर्इ दिल्ली। शेयर बाजार में आज कर्इ उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। जहां एक आेर सुबह मार्केट शुरूआती बढ़त खो दी आैर गिरावट के स्तर पर चला गया। बंद होते-होते कारोबार ने एक फिर छलांग मारी। अंत में सेंसेक्स में जहां 225 अंकों की बढ़त देखने को मिली। दूसरी आेर निफ्टी में 48 अंकों की बढ़त के साथ बंइ हुआ। पिछले तीन दिनों से शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हो रहा था। खास बात यह रही कि आज रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है। उसके बाद भी शेयर बाजार ने अंत में अच्छा कारोबार किया है। आइए अापको भी बताते हैं कि आज शेयर बाजार की किस तरह की रही।

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
आज शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली। हफ्ते में यह पहला दिन है जब मार्केट लाल निशान पर बंद नहीं हुआ है। आज सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों में बढ़त देखने को मिली है। आंकड़ों की मानें तो 224.50 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद सेंसेक्स 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 38242.81 अंकों पर बंद हो गया। वहीं बात निफ्टी की करें तो 59.95 अंकों की बढत देखने को मिली है। निफ्टी आज 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 11536.90 अंकों पर बंद हो गया।

मिडकैप आैर आैर स्माॅलकैप में बढ़त
वहीं बात बीएसर्इ के स्माॅलकैप की बात करें तो बढ़त के साथ कारोबार करता हुअा दिखार्इ दिया। आंकड़ों के अनुसार स्माॅलकैप 33.99 पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप में 27.48 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो एफएमसीजी आैर कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिली। वहीं टाॅप पर फाॅर्मा सेक्टर देखने को मिला है। आज फाॅर्मा सेक्टर में 305.10 अंकों की ब़त के साथ बंद हुआ है।

आज सुबह कुछ एेसा रहा था बाजार
श के शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 11.43 बजे 79.81 अंकों की मजबूती के साथ 38,098.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 16.55 अंकों की मजबूती के साथ 11,493.50 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 143.54 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 38,161.85 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,514.15 पर खुला।

Published on:
06 Sept 2018 04:02 pm
Also Read
View All
Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा