Share Market News

वाॅल स्ट्रीट का बादशाह बना अमेजन, माइक्रोसाॅफ्ट को पीछे छोड़ बनी दुनिया की सबसे कीमती कंपनी

सोमवार को कारोबार के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी र्इ-काॅमर्स कंपनी अमेजन सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गर्इ है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2019, 1:40 PM IST
Amazon
वाॅल स्ट्रीट का बादशाह बना अमेजन, माइक्रोसाॅफ्ट को पीछे छोड़ बनी दुनिया की सबसे कीमती कंपनी

नर्इ दिल्ली। वाॅल स्ट्रीट पर अब बिल गेट्स की माइक्रोसाॅफ्ट की बादशाहत खत्म हो चुकी है। सोमवार को कारोबार के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी र्इ-काॅमर्स कंपनी अमेजन सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गर्इ है। र्इ-काॅमर्स कंपनी अमेजन के शेयर्स में सोमवार को 3.6 फीसदी की उछाल दर्ज की गर्इ जिसके बाद कंपनी की कुल बाजार पूंजीकरण 797 अरब डाॅलर के पार पहुंच गर्इ है।


सितंबर माह में बनी थी 1 खरब की कंपनी

वाॅल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, बीते तिमाही में अमेजन के शेयर्स में 25 फीसदी की गिरावट देखने को मिला लेकिन बाद में अच्छी रिकवरी देखने को आर्इ। वर्तमान में अमेजन के शेयर्स 8.5 बढ़त के साथ बंद हुए हैं। गत सितंबर माह में ही अमेजन 1 खरब डाॅलर के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) को पार किया था। कुछ सप्ताह पहले तक माइक्रोसाॅफ्ट 785 अरब डाॅलर के साथ दुनिया की सबसे अधिक वैल्युएबल कंपनी थी। माइक्रोसाॅफ्ट के शेयर्स ने नवंबर माह के 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ अमेजन को पछाड़ दिया था।


चीनी बाजार में कम डिमांड से एप्पल इंक को लगा झटका

इसके साथ ही अब ये दोनों कंपनियां एप्पल इंक को पीछे छोड़ चुकी हैं। बताते चलें की एप्प्ल इंक लगातार कर्इ सालों तक पहले पायदान पर काबिज रही थी। मौजूदा समय में, एप्पल का कुल बाजार पूंजीकरण 702 अरब डाॅलर का है। गत अक्टूबर माह में इस कंपनी का कुल पूंजीकरण 1.1 खरब डाॅलर था। एप्पल को सबसे बड़ा झटका चीनी बाजार से लगा है जहां बीते कुछ महीनों में आर्इफोन में कम डिमांड रहा है। पिछले सप्ताह ही एप्पल ने अपने सेल्स आउटलुक में कटौती किया था। अमरीकी स्टाक एक्सचेंज पर एप्पल चौथी सबसे बड़ी कंपनी हैं। पहले पायदान पर अमेजन, दूसरे पायदान पर माइक्रोसाॅफ्ट आैर तीसरे स्थान पर गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Published on: