Share Market News

Apple बनी पहली डेढ ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैपिटल वाली कंपनी, जल्द छू सकती है 2 ट्रिलियन का आंकड़ा

पहली ट्रिलियन डॉलर कंपनी बनी एप्पल जल्द छू सकती है 2 ट्रिलियन का आंकड़ा सर्विसेज की वजह से आया उछाल

less than 1 minute read
apple company
apple company

नई दिल्ली: आई फोन ( iPHONE ) की बदौलत पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी apple company ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैपिटल वाली पहली अमेरिकन कंपनी होने की उपाधि हासिल कर ली है। वैसे ट्रिलियन डॉलर कंपनी ( apple became trillion dollor company ) तो Apple 2018 में ही बन गई थी लेकिन आज की तारीख में कंपनी क उपलब्धि इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि कोरेना की वजह से हालात ठीक नहीं है य़ इसके बावजूद ऐप स्टोर की बिक्री, एआरएम चिप पर काम करने वाला मैक सिस्टम और 5जी आईफोन की वजह से कंपनी की हालत मजबूत है और आज एक बार एप्पल के शेयर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

ये है वजह- दरअसल कोरोनावायरस ( coronavirus ) की वजह से कंपनी के फोन की सप्लाई पर गहरा असर पड़ा है । इसकी वजह से कंपनी फिलहाल अपनी सर्विसेज पर फोकस कर रही है। कंपनी ने अपनी सर्विसेज कैटेगरी जैसे ऐप स्टोर, एपल म्यूजिक, वीडियो, क्लाउड सर्विस, एड बिजनेस, एपल केयर, एपल टीवी प्लस ने रेवेन्यू में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। आपको बता दें कि मार्च तिमाही की रिपोर्ट में कंपनी ने 13.3 बिलियन डॉलर के रेवन्यू पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि जिस तरह से कंपनी के बियरेबल्स लोगों के बीच पहचान बना रहे हैं उससे लगता है कि कंपनी का ये बिजनेस अगले 4 साल में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा छू लेगा।

आज शेयर की कीमत ( APPLE SHARE PRICE ) - फिलहाल एपल के शेयर की मौजूदा कीमत 352 डॉलर है। वहीं एक्सपर्ट्स का माना है कि शेयर प्राइस 550 डॉलर पहुंचते ही ये कंपनी 2 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। और जल्द ही कंपनी ये कारनाम कर सकती है।

Updated on:
11 Jun 2020 06:26 pm
Published on:
11 Jun 2020 06:22 pm
Also Read
View All
Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा

Stock Market: सेंसेक्स में 1700 पॉइंट की बढ़त, निवेशकों को 10 लाख करोड़ का फायदा, वैश्विक बाजारों में भी भारी तेजी

Why Share Market Rise: बाजार में तेजी से निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ का फायदा, जानिए आज की इस उछाल के 5 बड़े कारण