Share Market News

एप्पल उठाने जा रही है सबसे बड़ा कदम, जानकर चौंक जाएंगे आप

आईफोन एक्स में फेसआईडी अनलॉक स्कैनर में समस्या आ रही है, उन्हें एप्पल की तरफ से समस्या ठीक नहीं होने पर नया आईफोन एक्स दिया जाएगा।

2 min read
May 09, 2018

नई दिल्‍ली। एप्‍पल यूजर्स दुनियाभर में हैं। जिनकी संख्‍या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में हैं। वहीं भारत जैसे देश में भी एप्‍पल फोन का इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे कंपनी चाहती हैं कि वो अपने कस्‍टमर्स को बे‍हतर से बेहतर सुविधा दें। इसके लिए एप्‍पल के मैनेज्‍मेंट एक ऐसा कदम उठया है जिसकी उम्‍मीद किसी को भी नहीं थी। एप्‍पल के इस कदम के बाद बाकी मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों पर दबाव बढ़ जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं कि एप्‍पल ने ऐसा कौन सा कदम उठा लिया है।

दिया जाएगा नया आईफोन
जिन लोगों के आईफोन एक्स में फेसआईडी अनलॉक स्कैनर में समस्या आ रही है, उन्हें एप्पल की तरफ से समस्या ठीक नहीं होने पर नया आईफोन एक्स दिया जाएगा। मैकरूमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कपर्टिनों की कंपनी ने 'अपनी सेवा नीति को सीमित संख्या के उन आईफोन एक्स डिवाइसों के लिए अपडेट किया है, जिनमें फेस आईडी में समस्या आ रही है।' रिपोर्ट के अनुसार मदद करनेवाले कर्मचारियों को पहले पिछले कैमरे की समस्या को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए। अगर फिर भी फेस आईडी की समस्या दूर नहीं होती है तो एप्पल उसी डिवाइस को ठीक करने के बजाए नया आईफोन एक्स देगी।

फेसआईडी में आ रही है प्रॉब्‍लम
मैकरूमर्स ने एप्पल के हवाले से कहा, "सबसे बढ़िया ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए, अगर कोई ग्राहक आईफोन एक्स में फेस आईडी की समस्या की जानकारी देता है तो आपको पहले पिछले कैमरे को ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए।" रिपोर्ट में आगे कहा गया, "इसके लिए ग्राहक के फोन पर एएसटी 2 चलाएं, ताकि कैमरे की जांच की जा सके। खराबी पाए जाने पर उसे ठीक करने की कोशिश करें। अगर फिर भी ठीक नहीं होता है तो पूरा फोन बदल दें।" प्रौद्योगिकी दिग्गज ने उस समस्या को स्वीकार किया है, जो डिवाइस के पिछले कैमरे में है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आगे का टड्रेप्थ कैमरा और पीछे का टेलीफोटो लेंस आपस में जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें

फ्लिपकार्ट का मेगा सेल: तोड़ेगा कमार्इ के सारे रिकाॅर्ड
Published on:
09 May 2018 01:44 pm
Also Read
View All