Share Market News

10 साल का हुआ बिटकाॅइन, 15 पैसे से 4 लाख कमाते हैं लोग, जानिए कैसे

बिटकाॅइन के कुल ट्रेड को यदि फीसदी में कैलकुलेट करें तो इसमें करीब 31,21,67,233 फीसदी यानी करीब 31 करोड़ फीसदी का इजाफा हुआ है।
2 min read
10 years of Bitcoin
10 साल का हुआ बिटकाॅइन, 15 पैसे से 4 लाख कमाते हैं लोग, जानिए कैसे

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिप्टोकरंसी यानी बिटकाॅइन ने अपना 10 साल पूरा कर लिया है। 10 साल बाद भी आज तक दुनिया को ये नहीं पता चल सका है कि आखिर किस शख्स के दिमाग में सबसे पहले बिटकाॅइन का आइडिया आया था। इस बात का भी खुलासा नहीं हो सका है कि इसे किसी एक शख्स ने अविष्कार किया था कुछ लोगों ने एक साथ मिलकर। लेकिन जब सबसे पहले इसे माइन किया गया था तो इसकी कीमत केवल 0.003 डाॅलर (15 पैसे) थी।


31 करोड़ फीसदी बढ़ा ट्रेड

मौजूदा समय में आज बिटकाॅइन की वैल्यू 6,366 डाॅलर (करीब 4 लाख 68 हजार रुपए ) है। दिसंबर 2017 में जब बिटकाॅइन का प्राइस सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा था तो ये करीब 12 लाख रुपए की कीमत पर ट्रेड कर रहा था। बिटकाॅइन के कुल ट्रेड को यदि फीसदी में कैलकुलेट करें तो इसमें करीब 31,21,67,233 फीसदी यानी करीब 31 करोड़ फीसदी का इजाफा हुआ है। बिटकाॅइन के 10 साल पूरे होने पर आज हम आपको बिटकाॅइन के बारे में कुछ खास बात बताने जा रहे हैं।


1. बिटकाॅइन के संस्थापक का नाम संतोषी नकामोटी है लेकिन आज तक ये नहीं पता चल सका कि आखिर ये शख्स है कौन।

2. बिटकाॅइन से सबसे पहले कमोडिटी के रूप में पिज्जा खरीदा गया था। उस समय एक पिज्जा की कीमत 10 हजार बिटकाॅइन था।

3. सबसे अंतिम जानकारी के मुताबिक बिटकाॅइन के संस्थापक संतोषी के पास कुल 7.5 अरब डाॅलर की संपत्ति है।

4. पिछले साल बिटकाॅइन में सबसे अधिक उछाल देखने को मिला था। जुलार्इ 2017 में 2,200 डाॅलर से छलांग लगाकर यह 19,000 डाॅलर के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि इसके ठीक थोड़े दिन बाद इसमें भारी गिरावट देखने को मिला। बाद में ये 5,500 डाॅलर के स्तर पर ठहरा था। बिटकाॅइन में इतनी भारी गिरावट का सबसे बड़ा कारण दुनियाभर के कई देशों में इसे बैन करना था।

5. दुनियाभर के बैंकर्स और बिजनेसमैन ने बिटकाॅइन की आलोचना की है। इसके बाद भी ये सुर्खियों में बना रहा। कई बैंकर्स ने तो इसे फ्राॅड तक करार दे दिया था।

6. आपको बता दें कि भारत में भी बिटकाॅइन लीगल टेंडर नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक इसे लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। आरबीआई से जुड़े सभी इकाइयों को आदेश दे दिया गया है कि वो किसी भी तरह से बिटकाॅइन आॅपरेट करनी वाली संस्थाआें ने जुड़ें।

Updated on:
02 Nov 2018 02:59 pm
Published on:
02 Nov 2018 01:59 pm