Share Market News

सीमेंट के शेयरों में कोरोना वायरस का असर नहीं है, जानिए क्यों?

दमानी बंधु लगातार खरीद रहे हैं इंडिया सीमेंट के शेयर्स एक साल में 22 फीसदी बढ़े इंडिया सीमेंट शेयरों के दाम दमानी बंधुओं के पास इंडिया सीमेंट में हुई करीब 8 फीसदी की हिस्सेदारी
2 min read
Feb 27, 2020
india_cement.jpeg
Corona virus is not affected in cement stocks, know why?

नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह कोरोना वायरस को बताया जा रहा है। खास स्टील कंपनियों के शेयरों में ज्यादा नुकसान हो रहा है। वहीं ऑटो सेक्टर भी इससे अछूता नहीं है। वहीं सीमेंट कंपनी के शेयरों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है। दो दिनों में शेयर बाजार इंडिया सीमेंट का शेयर 40 फीसदी से ज्यादा उछल गया है।

जानकारी के अनुसार एवेन्यू सुपरमार्केट के फाउंडर राधाकृष्ण दमानी के भाई गोपीकृष्ण एस दमानी ने मंगलवार को इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में 2.7 फीसदी शेयर खरीदे हैं। जिसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है हिस्सेदारी खरीदी थी। उसके बाद से ही कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखी जा रही है।

लंबे समय से देखने को मिल रही है तेजी
इंडिया सीमेंट्स के शेयरों में हाल ही में तेजी देखने को नहीं मिल रही है, बल्कि बीते एक साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में समान अवधि में 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज कं आंकड़ों के अनुसार गोपीकृष्ण एस दमानी ने मंगलवार को इंडिया सीमेंट लिमिटेड के 85,22,428 इक्विटी शेयरों को 82.70 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा था।

बड़े भाई के पास भी 4.31 फीसदी शेयर
गोपीकृष्ण एस दमानी से पहले इनके बड़े भाई राधाकृष्ण दमानी के पास भी इंडिया सीमेंट के शेयर हैं। उन्होंने 31 दिसंबर 2019 तक इंडिया सीमेंट्स के 1,46,24,021 शेयर इसका मतलब यह हुआ कि कंपनी में 4.31 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी।

दमानी ग्रुप इंडिया सीमेंट में अपनी हिस्सेदारी को लगातार बढ़ा रहा है। इस बात का सुबूत हिस्सेदारी को देखकर लगाया जा सकता है। सितंबर 2019 तक दमानी की कंपनी में हिस्सेदारी महज 1.3 फीसदी थी जो दिसंबी में बढ़कर 4.73 फीसदी गई। अगर छोटे भाई के शेयरों को भी मिला दिया जाए तो करीब 8 फीसदी के करीब पहुंच जाएगी।

Updated on:
28 Feb 2020 07:53 am
Published on:
27 Feb 2020 01:06 pm
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न