Share Market News

वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के कारण शेयर बाजार में गिरावट

सेंसेक्स और निफ्टी में देखने को मिल रही है गिरावट, उच्चतम स्तर से गिरे विदेशी बाजारों में कमजोरी से आठ के दिन के बाद बाजार लाल निशान पर
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2020, 9:49 AM IST
Share market may fall again due to coronavirus in next week
Share market may fall again due to coronavirus in next week

नई दिल्ली। आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट वाले वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के कारण देखने को मिल रही है। करीब आठ कारोबारी सत्रों के कारण शेयर बाजार में गिरावट के दौर देखने को मिला है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 74.06 अंकों की गिरावट के साथ 43519.61 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 16.30 अंकों की गिरावट के साथ 12732.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात बढ़त और गिरावट वाले शेयरों की करेें तो एमएंडएम के शेयरों में 2 फीसदी इंफोसिस 1.67 फीसदी, श्री सीमेंट 1.33 फीसदी, एचसीएल टेक 1.20 फीसदी और टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.16 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही ळै। जबकि कोल इंडिया के शेयरों में 3.30 फीसदी, एचडीएफसी 1.82 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.75 फीसदी, कोटक बैंक 1.57 फीसदी और बजाज फाइनेंस 1.48 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Updated on:
12 Nov 2020, 9:49 AM IST
Published on: