Share Market News

महंगा होने के बाद सस्ता हुआ हुआ सोना और चांदी, जानिए कितने हो गए हैं दाम

सोमवार को सोने के दाम देखने को मिली थी तेजी, आज हुआ सस्ता चांदी की कीमत में 300 रुपए की गिरावट, 70 हजार रुपए पर आए दाम
2 min read
Feb 23, 2021
goldd.jpg
Gold and silver become cheaper after being expensive

नई दिल्ली। सोमवार को और मंगलवार की सुबह के सत्र में सोना और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन दोपहर के बाद सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो सोने के दाम में तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। वहीं राहत पैकेज के बाद भी सोना और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1800 डॉलर प्रति ओंस के पार चला गया हैै। जबकि चांदी भी तेजी के बाद मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि मौजूदा समय में सोना और चांदी के दाम कितने हो गए हैं।

सोना और चांदी के दाम में गिरावट
पहले बात भारतीय वायदा बाजार की बात करें तो सोना और चांदी के दाम में दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर सोना गिरावट देखने को मिल रहा है। पहले बात सोना की बात करें तो 114 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 46,787 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना तेजी के साथ 46,973 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। वहीं बात चांदी के दाम की बात करें तो 3 बजकर 15 मिनट पर 361 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 70,071 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी तेजी के साथ 70,675 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 3 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1805.40 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि गोल्ड स्पॉट 1806.76 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी कॉमेक्स पर 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 27.96 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी का स्पॉट प्राइस 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 27.84 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।

Published on:
23 Feb 2021 03:26 pm