Share Market News

आपकी जेब के अनुसार हुर्इं सोने चांदी की कीमतें, जानिए क्या रहे आज के भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना तीन दिन की गिरावट से उबरता हुआ 50 रुपए की मजबूती के साथ 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
2 min read
Gold Price
आपकी जेब के अनुसार हुर्इं सोने चांदी की कीमतें, जानिए क्या रहे आज के भाव

नर्इ दिल्ली। सुस्त घरेलू मांग के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु में बढ़त के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना तीन दिन की गिरावट से उबरता हुआ 50 रुपए की मजबूती के साथ 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी पर दबाव रहा और यह 50 रुपए की गिरावट के साथ एक महीने के निचले स्तर 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ।

वैश्विक स्तरी एेसे रहे भाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आज सोने में मामूली तेजी रही। सोना हाजिर 0.90 डॉलर चढ़कर 1,294.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 0.50 डॉलर फिसलकर 1,298.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने पर आज दो विपरीत कारकों का प्रभाव रहा और इसलिए इसमें कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एक ओर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस महीने होने वाली बैठक में ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना से इस पर दबाव है जो दूसरी ओर व्यापार युद्ध की ङ्क्षचता में निवेशक सुरक्षित धातु का रुख कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की मजबूती के साथ 16.44 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

स्थानीय स्तर पर सोने के भाव बढ़ा
स्थानीय बाजार में गत तीन दिनों की गिरावट से उबरने में सोना कामयाब रहा। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चढ़कर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। सोने के विपरीत चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। चांदी हाजिर 50 रुपए फिसलकर 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ जो 04 मई के बाद का निचला स्तर है। चांदी वायदा भी 45 रुपए टूटकर 39,495 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,650
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,500
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,450
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,495
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

Published on:
04 Jun 2018 03:57 pm