Share Market News

Gold Price Today: New york से लेकर New Delhi तक, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना

विदेशी बाजार में Gold Price में देखने को मिली बड़ी गिरावट भारतीय शहरों में Spot Gold Price 350 रुपए तक टूटे

2 min read
May 10, 2020
Gold Price Today: New York to New Delhi know how cheap gold has become

नई दिल्ली। भले ही शनिवार को देश का वायदा बाजार बंद रहा हो, लेकिन विदेशी बाजारों में सोने की कीमत ( Gold Price Today ) में गिरावट देखने को मिली। जिसका असर देश के कई शहरों के हाजिर भाव में देखने को मिला। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के हाजिर भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। देश भर के बाजारों के हाजिर भाव में शुक्रवार के मुकाबले 250 रुपए प्रति दस से लेकर 350 रुपए प्रति दस ग्राम का फर्क दिखाई दिया। जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में सोने के दाम ( Gold Rate Today ) में कमी ही दिखाई दे सकती है। वहीं शनिवार के कारोबारी स्तर का असर भारतीय वायदा बाजार की कीमतों में सोमवार को दिखाई दे सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि शनिवार को शहर के हाजिर भाव और विदेशी बाजारों के भाव किस तरह के देखने को मिले।

देश के शहरों में टूटा सोना
शनिवार को देश के बड़े महानगरों में सोने के दाम में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में शुक्रवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना 260 रुपए की गिरावट के साथ 46,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं कोलकाता में सोने के दाम में 310 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद सोने के दाम 46,010 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। मुंबई में सोने की कीमत में 340 रुपए की गिरावट आई और दाम 45,410 रुपए प्रति दस ग्राम तक गिर गए। चेन्नई में सोने की कीमत में 250 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ दाम 47,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। सोने की कीमतों में शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली थी।

विदेशी बाजारों में सोना की कीमत में गिरावट
बात विदेशी बाजारों की करें तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में सोना करीब 12 डॉलर की गिरावट के साथ 1,713.90 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया। जबकि ब्रिटेक के बाजार में सोने की कीमत करीब 16 पाउंड की गिरावट के साथ 1372 पाउंड प्रति ओंस पर आ गई। यूरोपीय बाजार में सोना करीब 14 यूरो लुढ़का और दाम 1570 यूरो प्रति ओंस पर आ गए हैं। जानकारों की मानें तो सोने के दाम और गिर सकते हैं।

देश के विभिन्न शहरों सोने के अनुमानित दाम

















































































शहरसोने के दाम ( रुपया प्रति दस ग्राम )
दिल्ली46,200
अहमदाबाद45,610
बंगलूरू46,000
चंडीगढ़46,010
चेन्नई47,000
हैदराबाद47,000
कोलकाता46,200
मुंबई45,410
पुणे45,410
लखनऊ46,200
सूरत45,610
नागपुर45,410
वडोदरा45,610
जयपुर46,200

भुवनेश्वर


47,000
पटना45,410
नासिक45,410
मैसूर46,000
Updated on:
10 May 2020 07:56 am
Published on:
10 May 2020 07:42 am
Also Read
View All