- वायदा बाजार में आज Silver Price में देखने को मिल रही है मुनाफावसूली- Gold Price में तेजी जारी, 50870 रुपए प्रति दस ग्राम के नए स्तर पर दाम
नई दिल्ली। चांदी की कीमत ( Silver Price ) में लगातार तेजी के बाद आज कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। भारतीय वायदा बाजार में चांदी के दाम ( Silver Price Decline ) 61 हजार रुपए से एक बार फिर से 60 रुपए के स्तर पर आ गए हैं। वहीं दूसरी ओर सोने दाम ( Gold Rate Today ) में चमक देखने को मिल रही है। सोने ने एकबार फिर से नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। आज सोना 50,870 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ नए रिकॉर्ड लेवल पर आ गया हैै। वहीं विदेशी बाजारों सोने और चांदी की कीमत ( Gold And Silver Price in Intenatioanl Market ) में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि सोने और चांदी की कीमत के कितने हो गए हैं।
भारतीय वायदा बाजार में सोना तेज
भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के दाम में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सोने के दाम 80 रुपए की तेजी के साथ 50,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि आज सोना 50870 रुपए प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। वैसे आज सोने के आगाज 50809 रुपए प्रति दस ग्राम पर हुआ था। जबकि गुरुवार को सोना 50700 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी में देखने को मिल रही है गिरावट
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। बीते तीन से चार दिनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से चांदी में आज बिकवाली का दौर है। दोपहर 12 बजे चांदी 300 रुपए की गिरावट के साथ 60884 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी 60510 रुपए के साथ अपने न्यूनतम स्तर पर भी पहुंची थी। आज चांदी की कीमत की शुरुआत 61137 रुपए प्रति दस ग्राम पर हुई थी। जबकि गुरुवार को दाम 61190 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए थे।
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी में गिरावट
अमरीकी बाजारों में आज सोना और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में कॉमेक्स पर सोना करीब 4 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1886.40 डॉलर पर कारोबार कर रही है। जबकि इसके 2000 डॉलर के पहुंचने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं बात कॉमेक्स पर चांदी की करें तो 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 22.67 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो चांदी के दाम 25 डॉलर प्रति ओंस तक जाा सकते हैं।