Share Market News

Gold Rate Today: पांच दिन बाद बढ़ी सोने और चांदी की चमक, 39,320 रुपए प्रति दस ग्राम पर सोना

सोना 50 रुपए चमककर 39,320 रुपए प्रति दस ग्राम पर चांदी 150 रुपए की बढ़त में 45,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 3:33 PM IST
Today Gold Price
Gold shine by 250 rs for the yth consecutive day silver rise by 100 rs

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में लौटी तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना पांच दिन गिरावट से उबरता हुआ 50 रुपए चमककर 39,320 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 150 रुपए की बढ़त में 45,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह 800 रुपए से ज्यादा सोने के दाम में कटौती देखने को मिली थी। वहीं चांदी की कीमत में भी 2000 रुपए से ज्यादा कम हुए थे।

विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमत
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम कीमत पर हुई लिवाली के कारण पीली धातु में तेजी रही। अमरीका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध का मुद्दा अब भी अनसुलझा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था की सुस्ती बरकरार है। इस दौरान निवेशकों ने कम कीमत पर सोने की खरीददारी की जिससे इसमें तेजी रही। लंदन एवं न्यूयॉक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.65 डॉलर चढ़कर 1,464.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 2.30 डॉलर की बढ़त में 1,465.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी 0.14 डॉलर की बढ़त में 16.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में सोने और चांदी के दाम में तेजी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चढ़कर 39,320 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए के भाव पर टिकी रही। चाँदी हाजिर 150 रुपए की बढ़त के साथ 45,600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चाँदी वायादा 168 रुपए चमककर 44,040 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,320 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,150 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,600 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 44,040 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए

Published on: