Share Market News

46 फीसदी बढ़ा HDFC लिमिटेड का मुनाफा, पहुंचा 3,203 करोड़ रुपये के पार

HDFC लिमिटेड ने भी पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं एचडीएफसी को इस बार भारी मुनाफा हुआ है

2 min read

नई दिल्ली। आज के समय में देश में कई संस्थाएं गिरवी रखकर कर्ज देने का काम करती हैं। इसी काम को आगे बढ़ाते हुए देश की सबसे बड़ी संस्थान एचडीएफसी लिमिटेड के मुनाफे में अप्रैल-जून 2019 तिमाही में 46 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारी मुनाफा कमाया है, जिसके कारण बैंक के प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है।


46 फीसदी बढ़ा मुनाफा

रेगुलेटरी फाइलिंग में एचडीएफसी ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में उसे कुल 3203.10 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा रहा है। फिलहाल यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बीएसई को जानकारी देते हुए बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,190 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।


शेयर बाजार को दी जानकारी

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी नियामकीय जानकारी में कहा है कि आलोच्य अवधि के दौरान उसकी कुल एकल आय पिछले वित्त वर्ष के 9,951.98 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर इस साल अप्रैल- जून तिमाही में 12,996.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। एचडीएफसी लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान बीएसई में 1.80 प्रतिशत की तेजी साथ 2,125.20 रुपये पर चल रहा था।


बैंक के शेयरों में आया उछाल

हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने भी अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एचडीएफसी बैंक को भी पहली तिमाही में मुनाफा हुआ है। कंपनी का मुनाफा बढ़ने के बाद एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड दोनों शेयरों में बढ़ोतरी देखी गई है। आने वाले समय में कंपनी के शेयरों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
02 Aug 2019 04:11 pm
Published on:
02 Aug 2019 04:10 pm
Also Read
View All