Share Market News

सट्टा बाजार में यह टीम बन गर्इ एशिया कप की विनर, जानिये कितने अरब रुपए का लगा दांव

एशिया कप के फाइनल मुकाबले के लिए सट्टा बाजार पूरी तरह से गर्मा गया है। खास बात तो ये है कि इस मैच के लिए कर्इ अरब रुपए का सट्टा लग चुका है।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 11:23 AM IST
Asia cup final
सट्टा बाजार में यह टीम बन गर्इ एशिया कप की विनर, जानिये कितने अरब रुपए का लगा दांव

नर्इ दिल्ली। एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला आज शाम 5 बजे से दुबई स्टेडियम भारत आैर बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि एशिया में पिछले तीन सालों में दो या उससे ज्यादा टीमों के बीच हुए टूर्नामेंट में जिसमें भारत आैर बांग्लादेश दोनों टीमों में शामिल हों, में लगातार तीसरा फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें दो में भारत जीत हासिल कर चुका है। 2016 में हुआ एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को हार सामना करना पड़ा था। उसके बाद निदिहास टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी ने हारे हुए मैच को भारत की झोली में डाल दिया था। अब आज होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए सट्टा बाजार पूरी तरह से गर्मा गया है। खास बात तो ये है कि इस मैच के लिए कर्इ अरब रुपए का सट्टा लग चुका है। जहां मान लिया गया है कि इस बार एशिया का बाॅस यह टीम बनेगी।

दोनों टीमों में यह लगा है भाव
सट्टा बाजार के जानकारों के अनुसार इस बार भी एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला भारत ही जीतेगा। इसके लिए सट्टा बाजार ने अपने तरीके से तर्क दिए हैं। सट्टा बाजार के जानकारों के अनुसार भारत का भाव बांग्लादेश के मुकाबले काफी कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत के लिए 1.20 रुपए का भाव दिया गया है। जबकि बांग्लादेश पर 5.80 रुपए का भाव तय किया गया है। इसका अर्थ है कि अबर आप भारत पर आप एक रुपए की बेट करते हैं तो आपको जीत पर 1.20 रुपए मिलेंगे। वहीं अगर आप बांग्लादेश की जीत पर 1 रुपया लगाते हैं तो आपको 5.80 रुपए मिलेंगे। सट्टा बाजार में जिस टीम का भाव सबसे कमजोर होता है उसे ही फेवरेट टीम माना जाता है।

इतने करोड़ रुपए का लगा है भाव
जानकारों की मानें तो भारत और बांग्लादेश का मैच शुरू होने से पहले ही 2500 करोड़ रुपए का दांव लग चुका है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह भाव और भी ज्यादा हो सकता है। Betfair.com की मानें तो भले ही एशिया कप में बांग्लादेश ने अच्छा खेल दिखाया हो, लेकिन सट्टा बाजार की नजर में बांग्लादेश बेहद कमजोर है।

रोहित शर्मा बनेंगे मैन आॅफ द मैच
सट्टा बाजार में इस बात का अनुमान भी लग चुका है कि मैन आॅफ द मैच कौन होगा? जानकारों की मानें तो रोहित शर्मा इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। सट्टा बाजार आज के मैच में रोहित का शतक तय मान रहा है। वहीं धवन को भी सट्टा बाजार में पसंद की लिस्ट में शामिल है। इसलिए सट्टा बाजार ने रोहित शर्मा पर 3 रुपए का भाव लगाया है। शिखर धवन पर 4 रुपए भाव है। वहीं केदार पर भाव 6 रुपए का लगाया गया है।

Updated on:
28 Sep 2018, 11:23 AM IST
Published on: