Share Market News

सरकार के इस नियम के लागू होने से पहले गोल्ड ज्वेलरी पर होगी डिस्काउंट की बरसात!

15 जनवरी 2021 से हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी होने जा रही है अनिवार्य 15 जनवरी 2010 से गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्यता की अधिसूचना जारी होगी ज्वेलर्स को एक साल दिया गया है पुराना गोल्ड स्टॉक खत्म करने का समय

2 min read
Jewelers will give discount on jewelery without hallmark
Jewelers will give discount on jewelery without hallmark

नई दिल्ली। देश के घरेलू सर्राफा बाजार ( bullion market ) की 15 जनवरी 2021 सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी। इसका कारण है कि उक्त तारीख से देश में बिना हॉलमार्किंग की ज्वेलरी ( Jewelry Without Hallmarking ) नहीं बेची जा सकेगी। करीब एक महीने के बाद यानी 15 जनवरी 2020 को इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। यानी ज्वेलर्स के पास पूरा एक साल होगा अपना पुरा स्टॉक बेचने का। इसके लिए सर्राफा व्यापारी ( bullion traders ) बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर डिस्काउंट ( Discount on Jewelery without Hallmark ) ऑफर कर सकते हैं। नहीं तो व्यापारियों को ऐसी ज्वेलरी को पिघलाना होगा। जिससे व्यापारियों को मेकिंग चार्ज का नुकसान होगा।

छोटे और ग्रामीण इलाकों में बेची जाती है नॉन हॉलमार्किंग ज्वेलरी
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की मानें तो हॉलमार्किंग अनिवार्य होने के बाद जैसे ही डेट पास आएगी वैसे ही नॉन हॉलमार्किंग ज्वेलरी पर डिस्काउंट बढऩे की संभवना हो जाएगी। इससे सर्राफा व्यापारियों को नुकसान होगा। वास्तव में इस तरह का कारोबार छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में होता है। जहां पर हॉलमार्किंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इसी जागरुकता को बढ़ाने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया गया है। आपको बता दें कि बीआईएस ने गोल्ड ज्वेलरी के लिए 14 कैरट, 18 कैरट और 22 कैरट के तीन स्टैंडर्ड बनाए हैं।

पिछले 50 फीसदी भी नहीं बिका हॉलमार्क गोल्ड
एसोसिएशन के अनुसार पिछले साल करीब 1000 टन सोने की खपत देश में हुई थी। जिसमें 450 टन सोना हॉलमार्क वाला था। आंकड़े साफ बता रहे हैं कि देश में आज भी हॉलमार्क सोने को लेकर लोगों में जागरुकता नहीं है। जानकारों का कहना है कि हॉलमार्किंग सेंटर्स को देश के सभी हिस्सों तक पहुंचाने की जरूरत है। देश में लगभग तीन लाख जूलर्स हैं और इनमें से अभी केवल 30,000 जूलर्स के पास हॉलमार्क वाली जूलरी बेचने के लिए बीआईएस का लाइसेंस है।

Updated on:
04 Dec 2019 07:54 am
Published on:
03 Dec 2019 12:37 pm
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP