सोने की शुद्घता को कैरेट में मापा जाता है जिसे 22, 24, 10 आैर 14 कैरेट में तय किया जाता है। 24 कैरेट का सोना 100 फीसदी शुद्घ होता है आैर इसमें किसी भी तरह का कोर्इ एलाॅय को नहीं मिलाया जाता है।
नर्इ दिल्ली। सोना आैर उसके गहने भरत में लोगों के लिए बस एक फैशन स्टेटमेंट ही नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल निवेश के तौर पर भी किया जाता है।एेसे में लोगों को एक बड़ी चिंता ये सताती है कि जो सोना वो खरीद रहे हैं, कहीं वो नकली तो नहीं है। हर बार सोने की खरीदारी के लिए आपको इस बात को लेकर आश्वस्त होना पड़ता है कि वो जो सोना खरीद रहे हैं वो असली ही है। सोने की शुद्घता को कैरेट में मापा जाता है जिसे 22, 24, 10 आैर 14 कैरेट में तय किया जाता है। 24 कैरेट का सोना 100 फीसदी शुद्घ होता है आैर इसमें किसी भी तरह का कोर्इ एलाॅय को नहीं मिलाया जाता है। लेकिन 100 फीसदी शुद्घ सोने से किसी भी प्रकार गहना नहीं बनाया जा सकता है। अधिकतर ज्वेलरी को 22 से 10 कैरेट के बीच में बनाया जाता है। सोने की शुद्घता को फीसदी में भी आैर प्रति हजार पार्ट्स में भी मापा जाता है।
पहला तरीका
कैरेट को फीसदी में बदलने के लिए आपको कैरेट नंबर को 24 से भाग देना होता है। इसके बाद जो भी फल आएगा उसे 100 से गुणा करना होता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपको 22 कैरेट की एक अंगूठी का शुद्घता का पहचान करना है। इसके लिए सबसे पहले आपको 22 को 24 से भाग देना होगा जाे कि 0.9166 फीसदी होगा। फिर इसे आपको 100 से गुणा करना होगा। 100 से गुणा करने पर जो फल आएगा वो 91.66 फीसदी होगा। यानी की आपका 22 कैरेट का सोना 91.66 फीसदी शुद्घ है।
दूसरा तरीका
सोने की शुद्घता को लेकर आप एक आैर तरीके से आश्वस्त हो सकते हैं। सोने की शुद्घता की पहचान के लिए अाप सोने के गहनों पर कैरेट स्टैम्प को भी चेक कर सकते हैं। सभी ज्वेलर्स के लिए ये जरूरी है कि वो सोने के गहनों पर हाल मार्क जरूर लगाएं। यदि आप 18 कैरेट का सोना खरीदते हैं तो इसका मतलब है कि इसमें 18 पार्ट सोने का आैर आप 6 पार्ट धातु का है। अाइए जानते हैं कि कितने कैरेट में आखिर कितने फीसदी सोना होता है।
| सोना (कैरेट में) | शुद्घता (फीसदी में) |
| 24 कैरेट | 99.9 फीसदी |
| 22 कैरेट | 91.7 फीसदी |
| 20 कैरेट | 83.3 फीसदी |
| 18 कैरेट | 75 फीसदी |
| 14 कैरेट | 58.3 फीसदी |
| 10 कैरेट | 41.7 फीसदी |