रविवार यानी 19 मई को पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel ) की कीमतों में आम जनता को राहत मिली आज देश में आखिरी और सातवें चरण का मतदान है, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने नई दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ
नई दिल्ली। रविवार यानी 19 मई को पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel ) की कीमतों में आम जनता को राहत मिली है। आज देश में आखिरी और सातवें चरण का मतदान है, जिसके बाद कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, पिछले दो दिनों से पेट्रोल की कीमत में कटौती देखने को मिली थी, जिसके बाद देश की राजधानी नई दिल्ली की जनता को पेट्रोल के लिए 71.03 रुपए चुकाने होंगे। नई दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
जानिए अपने शहर में पेट्रोल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला है, जिसके बाद नई दिल्ली , मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.03, 76.64 और 73.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 73.11 रुपए चुकाने होंगे।
डीजल की कीमतों में हुई कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में किसी तरह से कोई बदलाव नहीं किया है। आज देश के चारों महानगरों के लोगों डीजल के दाम वही चुकाने होंगे जो उन्होंने शनिवार को चुकाए थे। आपको बता दें कि शुक्रवार को डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 65.96, 67.71, 69.11 और 69.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के आज आखिरी चरण का मतदान है, जिसके बाद 23 मई को चुनाव का परिणाम आएगा। चुनाव के परिणाम के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आगामी समय में जनता की जेब पर पेट्रोल-डीजल की मार पड़ सकती है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.