Share Market News

केवल 1 रुपए से आप बंद करवा सकते हैं कोई भी पेट्रोल पंप, जानिए पूरा मामला

हम आपको बताएंगे कि किस तरह से एक रुपए का कॉल करोड़ों रुपयों के पेट्रोल पंप को ताला लगवा सकता है। ऐसा कोई कोई भी कर सकता है। हम आप कोई भी। कैसे आइए आपको भी बताते हैं।

2 min read

नई दिल्ली। मौजूदा समय में पेट्रोल डीजल की काफी बातें हो रही हैं। आज पेट्रोल की कीमतें इतनी हो गई, डीजल इतने रुपये बढ़ गया, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से एक रुपए का कॉल करोड़ों रुपयों के पेट्रोल पंप को ताला लगवा सकता है। ऐसा कोई कोई भी कर सकता है। हम आप कोई भी। कैसे आइए आपको भी बताते हैं।

एक कॉल लगवा सकती है ताला

ये भी पढ़ें

कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था माली, कोर्ट के एक आदेश ने बना दिया अरबपति

अगर आप किसी मुसिबत में फंसे हुए हैं और आसपास कोई पेट्रोल पंप है और आपको अपने परिचित को अपने बारे में जानकारी देनी है तो आप पेट्रोल पंप पर जाकर आराम से कॉल कर सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारी आपकी हेल्‍प करेंगे। कॉल करने से आपको कोई नहीं रोकेगा। अगर पेट्रोल पंप आपको कॉल करने से मना करते हैं तो आपकी एक शिकायत पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद हो जाएगा और उस पर ताला लग जाएगा। यानी मात्र एक रुपये का कॉल देश के सभी पेट्रोल पंपों पर कैसे भारी पड़ सकता है। आप आप खुद जान सकते हैं।

100 रुपए का फर्स्‍ट एड बॉक्‍स

एक फर्स्‍ट एड बॉक्‍स भी पेट्रोल पंप के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। नियम के अनुसार देश के सभी पेट्रोल पंपों पर फर्स्‍ट एड बॉक्‍स होना चाहिए। उसमें वो तमाम दवाएं हों जिससे किसी को थोड़े समय के लिए राहत दी जा सके और उतना वक्‍त मिल सके ताकि मरीज हॉस्पिटल पहुंच सके। अगर दवाएं हैं, तो वो एक्‍सपायरी डेट की नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो भी आपकी शिकायत पेट्रोल पंप बंद हो सकता है।

फ्री की हवा भी पड़ सकती है भारी

पांच रुपए की हवा पेट्रोल पंप की हवा कैसे निकाल सकती है इस बारे में वो ही समझ सकता जिसके साथ ऐसा हुआ हो, नियमों के अनुसार हर पेट्रोल पंप पर गाडि़यों में हवा भरने की सुविधाएं होना जरूरी है। साथ इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता है। अगर देश के किसी पेट्रोल पंप पर ऐसा हो रहा है तो उसके खिलाफ संबंधित तेल कंपनी को शिकायत की जा सकती है। जिसके बाद पेट्रोल पंप मालिक लाइसेंस रद हो सकता है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी ने कहा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से देश के बच जाएंगे 12,000 करोड़ रुपए
Published on:
12 Aug 2018 12:29 pm
Also Read
View All