Share Market News

फायदे का सौदा रहेगी मोदी-इमरान की मुलाकात, इतिहास दे रहा है गवाही

भारत आैर पाक पीएम की पिछली पांच में से चार मुलाकातों में बीएसर्इ मार्केट कैप को बड़ा फायदा हुआ है।

3 min read
Aug 02, 2018
Modi-imran
फायदे का सौदा रहेगी मोदी-इमरान की मुलाकात, इतिहास दे रहा है गवाही

नर्इ दिल्ली। पूरे देश में सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबां तक यही सवाल है कि इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को जाना चाहिए या नहीं? कोर्इ कह रहा है कि जाना चाहिए तो कोर्इ इसका जवाब ना में दे रहा है। लेकिन भारतीय निवेश को पीएम नरेंद्र मोदी आैर पाक पीएम की पिछली पांच मुलाकातों में से चार में फायदा हुआ है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी आैर इमरान के बीच शपथ ग्रहण की मुलाकात भारतीय निवेशकों को फायदा पहुंचाएगी। आइए आपको बताते हैं कि इतिहास इसकी किस तरह से गवाही दे रहा है।

पहली मुलाकात के बाद हुआ था घाटा
नवाज शरीफ आैर प्रधानमंत्री की पहली मुलाकात 27 मर्इ 2014 को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के अगले दिन हुर्इ थी। जहां शपथ ग्रहण के दिन बीएसर्इ का मार्केट कैप 85,20,816.63 करोड़ रुपए था। वहीं अगले दिन मुलाकात के बाद मार्केट 84,47,785.16 करोड़ रुपए पर रह गया। उस दिन बीएसर्इ को 73,031 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

पहली मुलाकात नर्इ दिल्ली में 27 मर्इ 2014
26 मर्इ 2014 का मार्केट कैप 85,20,816.63
27 मर्इ 2014 का मार्केट कैप 84,47,785.16
कितना हुआ नुकसान 73,031 करोड़ रुपए

दूसरी मुलाकात में हुआ फायदा
ये मुलाकात दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच काठमांडू में हुर्इ थी। सार्क सम्मेलन में दोनों आए हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच करीब एक घंटे की गुप्त मुलाकात थी। खैर सार्क सम्मेलन से कोर्इ खास राजनीतिक आैर कूटनीतिक फायदा नहीं हुआ, लेकिन निवेशकों की चांदी हुर्इ। जहां 25 नवंबर को बीएसर्इ का मार्केट कैप 98,34,659.89 करोड़ रुपए था, वहीं 26 नवंबर को मार्केट कैप बढ़कर 98,65,772.54 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यानि निवेशकों को करीब 31 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

दूसरी मुलाकात काठमांडू में 26 नवंबर 2014
25 नवंबर 2014 का मार्केट कैप 98,34,659.89 करोड़ रुपए
26 नवंबर 2014 का मार्केट कैप 98,65,772.54 करोड़ रुपए
कितना हुआ फायदा 31,113 करोड़ रुपए

उफा में हुर्इ थी मुलाकात
जुलाई 2015 में रूस के उफा शहर में हुए शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच तीसरी मुलाकात हुई। यह मुलाकात तय समय से ज्यादा करीब 1 घंटा तक चली थी। इस मुलाकात के बाद बीएसर्इ के निवेशकों को करोड़ों रुपयों का फायदा हुअा था। जहां 9 जुलार्इ को बीएसर्इ का मार्केट कैप 1,02,09,959.01 करोड़ रुपए था। वहीं पाक पीएम से मुलाकात के बाद फायदा के साथ मार्केट कैप 1,02,21,759.84 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। उस दिन निवेशकों को 11 से 12 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

तीसरी मुलाकात उफा में 10 जुलार्इ 2015
9 जुलार्इ 2015 का मार्केट कैप 1,02,09,959.01
10 जुलार्इ 2015 का मार्केट कैप 1,02,21,759.84
कितना हुआ फायदा 11,800 करोड़ रुपए

पेरिस मुलाकात के क्या कहने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से चौथी मुलाकात नवंबर, 2015 में पेरिस में हुई। दरअसल पीएम मोदी पेरिस में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गए थे। पीएम मोदी और शरीफ ने कॉन्फ्रेन्स सेंटर की लॉबी में हाथ मिलाए और फिर सोफे पर बैठ गए, जहां उन्हें बातचीत करते देखा गया। दोनों के बीच यह मुलाकात जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चल रही संयुक्त राष्ट्र समिट के इतर हुई थी। उस दिन निवेशकों को करीब 3600 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

चौथी मुलाकात पेरिस में 30 नवंबर 2015
27 नवंबर 2015 का मार्केट कैप 98,84,585.59 करोड़ रुपए
30 नवंबर 2015 का मार्केट कैप 98,88,226.71 करोड़ रुपए
कितना हुआ फायदा 3641 करोड़ रुपए

लाहौर की अचानक हुर्इ अाखिरी मुलाकात
लाहौर में अचानक पहुंचे थे पीएम नरेंद्र मोदी। वो दिन पाक पीएम नवाज शरीफ के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं था। लेकिन बीएसर्इ के निवेशकों की चांदी होने के लिए काफी था। 25 दिसंबर को बीएसर्इ बंद था। लेकिन उसका असर दो दिन के बाद 28 दिसंबर को दिखार्इ दिया। उस दिन निवेशकों को 57 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

पांचवी मुलाकात लाहौर में 25 दिसंबर 2015
24 दिसंबर 2015 को मार्केट कैप 99,38,919.32 करोड़ रुपए
28 दिसंबर 2015 को मार्केट कैप 99,96,315.56 करोड़ रुपए
कितना हुआ फायदा 57,396 करोड़ रुपए

इमरान से होगा निवेशकों को फायदा
जिस तरह की खबरें आ रही है कि नरेंद्र मोदी को इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। निवेशकों की नजरें इसी पर टिकी हुर्इ हैं। क्या नरेंद्र मोदी पाकिस्तान जाएंगे। अगर वो पाकिस्तान जाते हैं बीएसर्इ को फायदा होने के आसार है। क्योंकि जिस दिन इमरान जीते थे उस दिन सेंसेक्स रिकाॅर्ड हार्इ पर पहुंचा था। अब देखने वाली बात होगी कि इमरान आैर मोदी की मुलाकात निवेशकों को कितना फायदा पहुंचाती है।

Published on:
02 Aug 2018 03:18 pm
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP