Share Market News

जयपुर में सबसे ज्यादा सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल, इतनी घट गई कीमतें

1 अगस्त 2018 यानी बुधवार को देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
2 min read
Aug 01, 2018
Petrol Diesel Price
जयपुर में सबसे ज्यादा सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल, इतनी घट कई कीमतें

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली में स्थिरता के कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो दिनों से हो रही तेजी बुधवार 1 अगस्त 2018 को थम गई। बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। इस कारण आज पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार के स्तर पर बने हुए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होने से आम लोगों को राहत मिली है। आपको बता दें कि 15 जून 2017 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव हो रहा है।

जयपुर में सबसे बड़ी गिरावट

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जयपुर में पेट्रोल की कीमतों में 50 पैसे की कमी आई और यह घटकर 79.11 रुपए प्रति लीटर हो गया। यदि डीजल की बात करें तो यहां इसकी कीमतों में 48 पैसे की कमी आई और यह घटकर 72.27 रुपए प्रति लीटर हो गया। इसके अलावा नोएडा और गुड़गांव में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी दर्ज की गई। नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे की गिरावट के बाद 77.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे की गिरकर 67.98 रुपए प्रति लीटर हो गया। गुड़गांव में पेट्रोल 11 पैसे गिरकर 76.82 रुपए और डीजल 10 पैसे गिरकर 68.69 रुपए प्रति लीटर हो गया।

ये हैं आज के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के कारण देश के चार महानगरों में इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 76.31 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 67.82 रुपए प्रति लीटर रहा। कोलकाता में पेट्रोल 79.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 70.58 रुपए प्रति लीटर रहा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 83.76 और डीजल 72.00 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 79.26 और डीजल 71.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

ये हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें (कीमतें रुपए प्रति लीटर में हैं)






























शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली76.3167.82
कोलकाता79.2070.58
मुंबई83.7672.00
चेन्नई79.2671.62
Updated on:
01 Aug 2018 09:02 am
Published on:
01 Aug 2018 08:55 am