सरकारी कंपनी एनटीपीसी ने पहली तिमाही में कमाया मुनाफा कंपनी को हुआ 2,840 करोड़ रुपए का प्रॉफिट
कंपनी की आय में हुई बढ़ोतरी
आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 24,148.50 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 26,272.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी ने कहा कि इस दौरान कुल बिजली उत्पादन पिछले साल के 76.92 अरब यूनिट की तुलना में 76.63 अरब यूनिट रहा।
कोयला आपूर्ति क्षमता में आई गिरावट
आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का औसत बिजली मूल्य 3.63 रुपये प्रति यूनिट रहा। कंपनी ने कहा कि कोयला से चलने वाले उसके संयंत्रों की क्षमता का इस्तेमाल इस दौरान पिछले साल के 77.98 फीसदी से कम होकर 73.91 फीसदी रह गया। आलोच्य तिमाही के दौरान घरेलू कोयला आपूर्ति 430.40 लाख टन से घटकर 422.80 लाख टन पर आ गई।
कंपनी शेयर बाजार को दी जानकारी
कंपनी ने शेयर बाजार को भी अपने मुनाफे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय कंपनी के मुनाफे में और बढ़ोतरी होगी। कंपनी का कोयला आयात 90 हजार टन से बढ़कर 8.90 लाख टन पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 53,156 मेगावाट से बढ़कर 55,126 मेगावाट पर पहुंच गई।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App