
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा पिछले साल किए गए नोटबंदी को अब लगभग एक साल पूरो हो गए हैं। इस दौरान 500 और 1000 रुपए का रातों-रात चलन से बाहर कर दिया गया है, इसका मतलब की इसके बाद से इन नोटों से आप किसी भी प्रकार के लेन-देन नहीं कर सकते हैं। इसके बाद से लोगों को अपने पुराने नोटों को बैंको में जमा कराना था। लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा है जो अब तक बैंकिंग सिस्टम मेंं वापस नहीं आया हैं। अब यही पुराने नोट ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि, इन नोटों की कीमत वास्तविक कीमत से कई गुना ज्यादा तक हैं। और कई शौकिन लोग इन पुराने नोटों की खरीदारी भी कर रहे हैं। इन नोटों की एक बड़े स्तर पर बोली लगाई जा रही हैं।
जितने पुराने नोट, उतना ही महंगा
एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी पर इन नोटों की बोली लग रही हैं। इसके लिए वो नोट ही विशेष रूप से चुने जा रहे है तो किसी खास सीरीज के है और उनका सीरियल नंबर कुछ खास हैं। इन नोटों की बोली एक से तीन लाख रुपए तक की लग रही हैं। कई ऐसे शौकिन लोग होते है जिन्हे पुराने करेंसी और नोटों को सकंलित करने का शौक होता हैं। ये नोटों जितने पुराने होते है, उतना ही उनके दाम भी उतना महंगा होता हैं।
लाखों के बिक रहे नोट
ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए बिकने वाले नोटों में पिछले साल नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर हुए 500 और 1000 रुपए के नोट हैं। इन नोटों की कीमत 299 रुपए से लेकर 10,000 तक की हैं। इस साइट पर 200 और 500 रुपए के विशेष सीरीज के नोट भी इस साइट पर निलामी के लिए उपलब्ध है, जिनकी कीमत 500 से 1200 रुपए तक हैं। सबसे महंगे नोटो में दांडी मार्च वाले 500 के नोट है, जिनकी कीमत 7 लाख रुपए तक हैं। इसमें 2,000 रुपए के नए नोट भी शामिल हैं। दो हजार के नए नोट की कीमत लगभग 1,50,000 रुपए तक हैं। इतना महंगा बिकने वाले इस नोट का सीरियल नंबर 7 8 6 हैं।
सजा का है प्रावधान
गौरतलब है कि, नोटबंदी के बाद से पुराने नोट चलन में नही हैं और इन्हे किसी भी लेन-देन में प्रयोग नहीं किया जा सकता हैं। ऐसे में अधिक संख्या में इन्हे रखना नियमों का उल्लंघन है और इसके लिए सजा का भी प्रावधान हैं। किसी के पास भी यदि पुराने नोटों की संख्या 10 से अधिक हैं तो इसके लिए उनपर सजा के प्रावधान हैं।