Share Market News

सिर्फ 13 फीसदी भारतीय निवेशकों को पसंद है शेयर बाजार, जानिए दुनिया का हाल

ग्लोबली 26 फीसदी इंवेस्टर्स इक्विटी बाजार में करते हैं निवेश भारतीय निवेशकों को नहीं है शेयर बाजार पर ज्यादा भरोसा डेट मार्केट में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं भारतीय निवेशक
3 min read
Only 13 percent Indian investors like the stock market, know the world
Only 13 percent Indian investors like the stock market, know the world

नई दिल्ली। कोरोना काल में दुनियाभर के शेयर बाजारों ने जबरदस्त गिरावट देखी हैं। मार्च और अप्रैल के महीने में तो हालत काफी खराब थी। कुछेक कंपनियों को छोड़ दिया जाए तो सभी को काफी नुकसान झेलना पड़ा। जिसकी निवेशकों को भी काफी नुकसान हुआ। अमेजन, एप्पल, टेस्ला, रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों को फायदा भी हुआ। रिलायंस तो कोरोना काल में ही अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर रही है। जिसका फायदा निवेशकों को भी मिला है। क्या प जानते हैं आखिर भारत में कितने इंवेस्टर हैं, जोकि शेयर बाजार में अपना रुपया लगाते हैं? आखिर पूरी दुनिया के मुकाबले भारतीय निवेशकों का शेयर बाजार पर कितना विश्वास है? भारतीय निवेशक किस सेगमेंट में निवेश करना पसंद करते हैं? आइए आपको भी बताते हैं।

इक्विटी बाजार को पसंद नहीं करता भारतीय निवेशक
एक रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार आम भारतीय निवेशक इक्विटी बाजार को दुनिया के बाकी इंवेस्टर के मुकाबले ज्यादा पसंद नहीं करता है। आंकड़ों की मानें तो भारतीय निवेशक इक्विटी मार्केट में 12.9 फीसदी ही निवेश करते हैं। जबकि बाकी दुनिया में यह आंकड़ा 26.1 फीसदी है। जानकारों की मानें तो भारतीय निवेशकों में शेयर बाजार और उसमें निवेश करने के पैटर्न की समझ काफी कम है। कम जानकारी और जोखिम ना उठाने की हिम्मत की वजह से भारत में निवेशक बाकी सेगमेंट में कम रुपया लगाते हैं। वैसे लॉकडाउन पीरियड में शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। खासकर पढ़ा लिखा यूथ इक्विटी की ओर अट्रैक्ट हो रहा है।

भारतीय निवेशक को है इस पर ज्यादा भरोसा
वहीं भारतीय निवेशकों में सबसे ज्यादा भरोसा डेट या यूं कहें कि बांड बाजार में हैं। जिसमें जोखिम कम होने के साथ रिटर्न भी कम समय में अच्छा देखने को मिलता है। आंकड़ों की मानें तो मौजूदा समय में 41.3 फीसदी इंवेस्टर्स डेट मार्केट में इंवेस्ट करते हैं। वैश्विक निवेशकों की बात करें तो उनकी हिस्सेदारी भी डेट मार्केट में बराबर या यूं कहें कि मामूली रूप में ज्यादा है। 43.9 फीसदी वैश्विक निवेशक डेट मार्केट में निवेश करते हैं।

गोल्ड पर भी है सबसे ज्यादा भरोसा
वहीं दूसरी ओर डेट मार्केट के अलावा भारतीय निवेशक गोल्ड पर भी सबसे ज्यादा निवेश करते हैं। मौजूदा समय में ईटीएफ गोल्ड और ऑनलाइन ट्रेडिंग का चलन काफी बढ़ गया है। कोरोना काल में या यूं कहें कि मार्च के बाद से गोल्ड में निवेशकों को करीब 35 फीसदी का रिटर्न देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार गोल्ड में निवेश करने वाले इंडियन इंवेस्टर्स की हिस्सेदारी 30.2 फीसदी है। इसके विपरीत ग्लोबली इंवेस्टर्स गोल्ड में इंवेस्ट करना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। सिर्फ 10 फीसदी लोग की गोल्ड में इंवेस्ट करना पसंद करते हैं।

रियल एस्टेट में कम हुआ रुझान
बीते 5 से 6 सालों में भारत में प्रॉपर्टी का मार्केट काफी ठंडा चल रहा है। कोरोना काल में रियल एस्टेट की और दुर्दशा हो गई है। इसका कारण है निवेशकों का रियल एस्टेट के प्रति रुझान कम होना। वास्तव में देश में हजारों प्रोजेक्ट्स सालों से पेंडिंग पड़े हैं। आम्रपाली ग्रुप जैसे मामले सामने आने के बाद निवेशकों का मन रियल एस्टेट से काफी टूटा है। बैंकों द्वारा ब्याज दरें 20 साल के निचले स्तर पर लाने के बाद भी निवेशकों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है। इन सब के बाद भी 15.6 फीसदी भारतीय निवेशकों की हिस्सेदारी रियल एस्टेट में है। वहीं ग्लोबल इंवेस्टर्स में रियल एस्टेट का भरोसा अब भी कायम है। भारत के मुकाबले विदेश निवेशक रियल एस्टेट में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। यह आंकड़ा 20 फीसदी का है।

Updated on:
21 Sept 2020 12:43 pm
Published on:
21 Sept 2020 12:38 pm