Share Market News

लगातार दूसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल आैर डीजल के दाम, आज ये चुकानी होगी कीमत

आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोर्इ बदलाव नहीं किया गया है।
2 min read
petrol diesel price
लगातार दूसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल आैर डीजल के दाम, आज ये चुकानी होगी कीमत

नर्इ दिल्ली। पेट्रोल आैर डीजल के दाम को लेकर आर्इआेसील ने लोगों को राहत देने का सिलसिला जारी रखा हुआ है। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कोर्इ बदलाव नहीं किया गया है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी देश के चार प्रमुख महानगरों में वही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को थे। आपको बता दें कि एक जनवरी से आेपेक देशों ने आॅयल प्रोडक्शन कम कर दिया है। जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आयल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। लेकिन अभी तक प्रोडक्शन कम करने का असर अभी खास नहीं पड़ा है। साथ रुपए की मजबूती भी एक खास वजह बनी हुर्इ है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम क्या होंगे?

नहीं हुआ पेट्रोल के दामों में बदलाव
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोर्इ बढ़ोतरी नहीं की गर्इ है। नर्इ दिल्ली, कोलकाता, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में अापको क्रमशः 68.85, 70.78, 74.30 आैर 71.22 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। आपको बता दें कि देश में प्रमुख चार महानगरों में मंगलवार को भी यही दाम थे। यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल के दाम में कोर्इ कोर्इ इजाफा आैर कटौती नहीं हुर्इ है।

डीजल के दाम में नहीं हुर्इ बढ़ोतरी
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम में कोर्इ बढ़ोतरी नहीं हुर्इ है। नर्इ दिल्ली, कोलकाता, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम क्रमशः 62.66, 64.42, 65.56 आैर 66.14 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। आपको बता दें कि देश के खर प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम मंगलवार यानी एक जनवरी को भी यही थे।

प्रोडक्शन कम होने से बढ़ रही क्रूड की कीमतें
आेपेक देशों ने पिछले महीने क्रूड आॅयल के प्रोडक्शन कम करने का फैसला किया था। यह फैसला इसलिए लिया गया था कि इंटरनेशनल मार्केट में आॅयल का प्रोडक्शन ज्यादा आैर डिमांड कम होने के कारण कीमतें काफी कम हो गर्इ थी। जिसकी वजह से आेपेक देशों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। कुछ दिन पहले क्रूड आॅयल की कीमतें 50 डाॅलर प्रति बैरल से भी कम हो गए थे। अब प्रोडक्शन कम होने से अमरीका आैर आेपेक देशों ने कच्चे तेल के दामों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Updated on:
03 Jan 2019 08:56 am
Published on:
03 Jan 2019 06:59 am