Share Market News

15 पैसे तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पिछले एक माह के उच्चतम स्तर पर दरें

पिछले 5 दिनों से चल रही बढ़ोत्तरी आज भी जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं।

2 min read
Petrol Diesel
15 पैसे तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पिछले एक माह के उच्चतम स्तर पर दरें

नई दिल्ली।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। पिछले 5 दिनों से चल रही बढ़ोत्तरी आज भी जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। इसके अलावा रुपये के कमजोर होने का असर भी ईंधन की कीमतों पर नजर आ रहा है। कल 12 पैसों की बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल की कीमतों में 9 से 15 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है।


पेट्रोल के दामों में फिर बढ़ोतरी
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 77.07 रुपए प्रति लीटर है। यह कल कीमतों से 9 पैसे तक ज्यादा हैं। कोलकाता में पेट्रोल आज 80 रुपए पर पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल के दामों में 11 पैसे का अंतर आया हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 11पैसे तक बढ़ गए हैं। वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां 84.50 रुपए पर पेट्रोल पहुंच गया है।चेन्नई में 80.11 रुपए प्रति लीटर इसकी कीमत हो गई है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे की बढ़ोत्तरी देखी गई हैं।


कल तक कितना थे पेट्रोल के दाम
सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 76.97 रुपए प्रति लीटर था। तो कोलकाता में पेट्रोल 79.89 रुपए तक था। वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां 84.41 रुपए में पेट्रोल तक था. चेन्नई में 79.96 रुपए प्रति लीटर इसकी कीमत थी। लेकिन आज पेट्रोल के दामों में तकरीबन 9से 15 पैसों तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं।


डीजल की कीमतों में भी हुआ इजाफा
डीजल की कीमतों को देखा जाए तो डीजल की कीमतें भी आसमान छूती जा रही हैं। जहां सोमवार को भी डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। आज भी डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। कल तक दिल्ली में एक लीटर डीजल 68.44 रुपए प्रति लीटर था। जो की अब 6 पैसे बढ़कर 68.50 रुपए हो गया हैं। जयपुर में में जहां कल एक लीटर डीजल 71.82 रुपए में मिल रहा था। तो वहीं आज जयपुर में डीजल 72.93 रुपए में मिल रहा हैं। मुंबई में एक लीटर डीजल कल तक 72.66 रुपए में था। जो की आज बढ़कर 72.72 हो गया हैं। चेन्नई में कल डीजल 72.29रुपए प्रति‍ लीटर का था। लेकिन आज चेन्नई में डीजल 72.40 रुपए प्रति‍ लीटर है।

Published on:
07 Aug 2018 09:05 am
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP