Share Market News

आ गए पेट्रोल और डीजल के आज के दाम, फटाफट जानिए कितनी हो गई है कीमत

पेट्रोल की कीमत में 22 सितंबर से नहीं हुआ कीमत में कोई बदलाव डीजल की कीमत बीते 47 दिन से स्थिर, नहीं देखने को मिला बदलाव

2 min read
petrol and diesel price: पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 24 पैसे सस्ता

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पेट्रोल की कीमत लगातार 58 दिन से स्थिर बनी हुई है। जबकि डीजल की कीमत में 2 अक्टूबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। बात इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत की बात करें तो मंगलवार कोमामूली गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम एक बार फिर से 45 डॉलर के मुकाबले 43 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गए हैं। जबकि डब्ल्यूटीआई भी कम होकर 43 डॉलर के प्रति बैरल से 41 डॉलर के करीब आ गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल कीमत 47 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 2 अक्टूबर को डीजल की कीमत में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति कम हुए थे। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.46 रुपए और 76.86 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 73.99 रुपए और 75.95 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में रविवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार 58 वें दिन भी स्थिरता देखने को मिली है। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में गिरावट 22 सितंबर को देखने को मिली थी। उस दिन देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल 81.06, 82.59 और 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जहां दाम 84.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आज भी आपको वहीं दाम चुकाने होंगे।

Updated on:
18 Nov 2020 08:31 am
Published on:
18 Nov 2020 08:24 am
Also Read
View All