Share Market News

देश में पहली बार 92 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल के दाम भी नए स्तर पर

देश के चारों महानगरों में दो दिन के बाद फिर से बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 25 पैसे का इजाफा
2 min read
petrol-diesal price: पेट्रोल-डीजल के दामों में शांति
petrol-diesal price: पेट्रोल-डीजल के दामों में शांति

नई दिल्ली। देश में पहली बार पेट्रोल के दाम 92 रुपए के पार चले गए हैं। जिसकी वजह से देश में महंगाई में और इजाफा होने के आसार बढ़ गए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत नए स्तर पर पहुंच गया है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत मकं 22 पैसे प्रति लीटर से लेकर 27 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों मकं पेट्रोल और डीजल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते आज आपको पेट्रोल और डीजल की कितनी कीमत चुकानी होगी।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे से 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे का इजाफा हुआ और दाम 85.45 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। जबकि कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे प्रति लीटर के इजाफे साथ दाम 86.87 और 92.04 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए हैैं। वहीं चेन्नई में में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसके बाद दाम 88.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में 23 पैसे से लेकर 27 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता में 26 पैसे, मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश: 75.63 रुपए, 79.23 रुपए, 82.40 रुपए और 80.90 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

जनवरी में इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल
2021 के पहले महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम 1.75 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है। पहले बात डीजल की करें तो दिल्ली में 1.76 रुपए, कोलकाता में 1.79 रुपए, मुंबई में 1.89 रुपए और चेन्नई में 1.69 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं पेट्रोल की कीमत की बात की जाए तो दिल्ली में 1.74 रुपए, कोलकाता में 1.67 रुपए, मुंबई में 1.70 रुपए और 1.57 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Updated on:
22 Jan 2021 11:42 am
Published on:
22 Jan 2021 10:46 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न