Share Market News

बजट से हफ्ताभर पहले 1.44 रुपया सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल में 1.40 रुपए की गिरावट

गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की गिरावट 23 जनवरी को डीजल हुआ 19 पैसे प्रति लीटर सस्ता 11 जनवरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार गिरावट एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

2 min read
Petrol Diesel Price Today

नई दिल्ली। एक फरवरी को बजट 2020 देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर देंगी। जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। उससे पहले पेट्रोल और डीजल भी आम लोगों के बजट में आने का प्रयास कर रहा है। अब यह इंटरनेशनल कारणों से हो रहा है या फिर सरकार के दबाव में पेट्रोलियम कंपनियां कर रही है। अभी इस मामले में चर्चा करने का कोई फायदा नहीं है। क्योंकि जब इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल सस्ता भी हो रहा था तो ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार इजाफा कर रही थी। खैर 11 जनवरी के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिली है। कुछ दिन बीच में ऐसे रहे होंगे जब दाम स्थिर रखे गए। एक हफ्ता बजट आने को बचा है और देश में औसतन 1.44 रुपए पेट्रोल और 1.40 रुपए डीजल सस्ता हो चुका है।

पेट्रोल के दाम गिरावट
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.65 और 80.25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 15 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर कटौती के बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दामम क्रमश: 77.27 और 77.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार को लगातार छह दिन पेट्रोल सस्ता होने के बाद स्थिरता देखने को मिली थी।

पेट्रोल के दाम में देखने को मिली 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती






























महानगरपेट्रोल की कीमत ( रुपए प्रति लीटर में )कटौती ( पैसे प्रति लीटर में )
दिल्ली74.6517
कोलकाता77.2715
मुंबई80.2517
चेन्नई77.5418

19 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 67.86 और 70.22 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 71.15 और 71.70 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

इतना सस्ता हुआ डीजल






























महानगर डीजल की कीमत ( रुपए प्रति लीटर में )कटौती ( पैसे प्रति लीटर में )
दिल्ली67.8619
कोलकाता70.2219
मुंबई71.1520
चेन्नई71.7020

12 दिनों में इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
11 जनवरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। 12 दिनों में पेट्रोल के दाम में सबसे ज्यादा 1.44 रुपए और डीजल की कीमत में 1.40 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। यह सबसे ज्यादा कटौती दक्षिण भारत के महानगर चेन्नई में हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.36 रुपए और डीजल 1.31 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल में समान रूप से 1.32 रुपए प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल पर 1.35 रुपए और डीजल में 1.39 रुपए प्रति लीटर दाम कम हुए हैं।

एक फरवरी से पहले इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल






























महानगरपेट्रोल में कुल कटौती ( रुपए प्रति लीटर में )डीजल में कुल कटौती ( रुपए प्रति लीटर में )
दिल्ली1.361.31
कोलकाता1.321.32
मुंबई1.351.39
चेन्नई1.441.40
Updated on:
23 Jan 2020 02:05 pm
Published on:
23 Jan 2020 12:55 pm