14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market: फार्मा और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट से टूटा मार्केट, सेंसेक्स 250 अंक गिरकर हुआ बंद, जानिए कहां-कहां आई मंदी

Share Market Today: सेक्टोरल सूचकांकों में आज निफ्टी ऑटो में 0.93 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.21 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.30 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर में 1.25 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 14, 2026

Stock Market Fall

शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.34 फीसदी या 251 अंक की गिरावट के साथ 72,781 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.44 फीसदी या 99 अंक की गिरावट के साथ 22,622 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से आज 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के अधिकतर शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, सनफार्मा, लार्सन एंड टुब्रो और अडानी पोर्ट्स में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों में दर्ज हुई।

कहां-कहां आई गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, सबसे अधिक गिरावट निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 1.64 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी500 हेल्थकेयर में 1.08 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.25 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.30 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.21 फीसदी गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी एफएमसीजी में 1.21 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1.14 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
नेस्ले इंडिया1,383.20+3.69
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स987.90+2.91
इन्फोसिस1,088.00+2.44
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)2,304.90+2.11
कोल इंडिया417.00+2.08
टेक महिंद्रा1,575.20+2.05
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC)225.50+1.28
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,895.50+1.07
अडानी एंटरप्राइजेज2,722.60+1.02
एनटीपीसी313.70+0.87
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,174.60+0.68
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)382.35+0.62
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज219.00+0.55
अल्ट्राटेक सीमेंट10,795.00+0.42
आईटीसी261.50+0.19
सोर्स-एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
श्रीराम फाइनेंस950.00-3.85
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस544.05-2.85
बजाज फाइनेंस957.00-2.62
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,793.70-2.47
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,650.00-2.20
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज882.50-2.19
बजाज फिनसर्व1,721.70-1.94
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,216.00-1.94
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो)4,718.50-1.71
आईसीआईसीआई बैंक1,338.60-1.59
इटरनल316.00-1.39
सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज1,746.40-1.37
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज2,873.00-1.34
एशियन पेंट्स2,344.70-1.32
सिप्ला1,314.60-1.13
PC: NSE

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)