Share Market News

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल हुआ महंगा, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं

पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार 17वें दिन किसी तरह का कोई बदलाव नहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में 3 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला

2 min read
Dec 24, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 20th July 2020

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में फिर से इजाफा देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत एक बार फिर से 51 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। जबकि अमरीकी ऑयल के दाम 48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। इसके विपरीत पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार 17वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। 7 दिसंबर के बाद से देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।

डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 17 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल के दाम स्थिरतारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 17 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

स्थिरता से पहले देखने को मिली थी महंगाई
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

Published on:
24 Dec 2020 08:46 am
Also Read
View All