Share Market News

20 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं हुआ इजाफा, जानिए आज कितने चुकाने होंगे दाम

7 दिसंबर के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं देखने को मिला बदलाव दो सालों के उच्चतम स्तर पहुंचे हुए हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, हो सकता है इजाफा

2 min read
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 19th July 2020

नई दिल्ली। 2020 खत्म होने से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत में 20 दिन से राहत देखने को मिल रही है। 7 दिसंबर के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई इजाफा देखने को नहीं मिला है। वास्तव में तब से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता जारी है। वैसे उससे पहले फ्यूल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। जिसकी वजह से दोनों के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर चले गए थे। वैसे जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है।

डीजल की कीमत में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 20 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 20 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

स्थिरता से पहले देखने को मिली थी महंगाई
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

Updated on:
27 Dec 2020 08:19 am
Published on:
27 Dec 2020 08:09 am
Also Read
View All