Share Market News

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम में स्थिरता, डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

तीन दिन पहले पेट्रोल की कीमत में हुआ 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा लगातार चौथे दिन डीजल के दाम में नहीं हुआ किसी तरह का बदलाव

2 min read
Dec 03, 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Mumbai Kolkata Chennai 03rd Dec 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Mumbai Kolkata Chennai 03rd Dec 2019

नई दिल्ली।क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में इजाफे के बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में स्थिरता जारी है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price today ) में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में लगातार चौथे दिन स्थिरता देखने को मिली है। भले ही मौजूदा समय में क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा हुआ हो, लेकिन पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमत में 4 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं आज से ओपेक ( OPEC ) देशों की बैठक भी शुरू होने वाली है। जिसमें प्रोडक्शन कटौती की सीमा को और तीन महीनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर में थोड़ी ढिलाई भी देखी जा सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दामों में इजाफा देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा होने की संभावना बढ़ जाएंगी।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदनाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। इससे पहले पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.91. 77.61, 80.59 और 77.91 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम लगातार चौथे दिन स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह लगातार चौथे दिन है जब डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। इससे पहले डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.78 68.19, 69 और 69.53 रुपए प्रति लीट हो गए हैं।

Updated on:
03 Dec 2019 09:00 am
Published on:
03 Dec 2019 07:41 am