Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अपने शहर में दाम

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव डीजल के दाम लगातार 5 वें दिन देखने को मिली स्थिरता
2 min read
Dec 04, 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Mumbai Kolkata Chennai 04th Dec 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Mumbai Kolkata Chennai 04th Dec 2019

नई दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमत ( petrol Diesel price today ) में लगातार स्थिरता देखने को मिल रही है। जहां पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में भी पांच दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानकारों की मानें तो ओपेक देशों की बैंठक के बाद ही क्रूड ऑयल के दाम और उसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय होने की संभावना है। जानकारों ने संभावना जताई है ओपेक की बैठक में क्रूड ऑयल ( crude oil ) के प्रोडक्शन में कटौती आगे भी जारी रह सकती है। जिसकी वजह से कीमतें बढ़ेंगी। जिसका असर स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी देश के चारों महानगरों के लोगों को पेट्रोल के दाम एक दिसंबर वाले ही चुकाने होंगे। उस दिन पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.91, 77.61, 80.59 और 77.91 रुपए प्रति हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है।

डीजल के दाम में लगातार 5 वें दिन स्थिरता
वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में लगातार 5 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। यह एक बड़ी राहत है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल में आखिरी बार बढ़ोतरी 28 नवंबर को हुई थी। यह बढ़ोतरी 5 पैसे प्रति लीटर की थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.78, 68.19, 69 और 69.53 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Updated on:
04 Dec 2019 07:45 am
Published on:
04 Dec 2019 07:45 am