Share Market News

Petrol Diesel Price Today : एक हफ्ते के बाद डीजल के दाम में इजाफा, पेट्रोल के दाम स्थिर

29 नवंबर के बाद डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़त एक दिन की कटौती के बाद पेट्रोल के दाम में देखने को मिली स्थिरता

2 min read
Dec 07, 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Mumbai Kolkata Chennai 07th Dec 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Mumbai Kolkata Chennai 07th Dec 2019

नई दिल्ली। मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में अस्थिरता देखने को मिल रही है। जहां शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में कटौती ( Petrol price cut ) देखने को मिली थी। वहीं शनिवार को दाम में अस्थिरता देखने को मिली है। वहीं लगाजार 7 दिन डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में स्थितरता रहने के बाद आठवें दिन डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। इससे पहले डीजल के दाम में आखिरी बार इजाफा 29 नवंबर को देखने को मिला था। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है। आइउ आपको भी बताते हैं कि आखिर पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं...

डीजल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 7 दिन स्थिर रहने के बाद 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.84, 68.25, 69.06 और 69.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम इजाफा देखने को मिल सकता है। एक नवंबर से अब तक 26 दिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे काफी कम दिन रहे जब डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला या फिर कटौती देखने को मिली है।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में एक दिन की कटौती के बाद स्थिरता देखने को मिली है। जबकि शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर से लेकर 8 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.86, 77.54, 80.51 और 77.83 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Published on:
07 Dec 2019 12:45 pm
Also Read
View All
Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा