पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम
नई दिल्ली।क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन ( crude oil production ) करने वाले संगठन ओपेक देशों ने एक जनवरी से 5 लाख टन बैरल प्रति दिन के हिसाब से प्रोडक्शन कम करने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में 20 दिन पहले से ही तेजी देखने को मिल रही है। जिसका स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel price today ) में देखने को मिल रहा है। पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में आज की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) 66 रुपए प्रति लीटर के पार चली गई है। जानकारों की मानें तो इस बार पेट्रोल और डीजल के दाम नए स्तर पर पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल ओपेक देशों की ओर से एक जनवरी 2019 से 12 लाख टन बैरल प्रति दिन की कटौती की थी। जो अब एक जनवरी 2020 से 17 लाख टन बैरल प्रति दिन हो जाएगी।
पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75, 77.67, 80.65 और 77.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में यह लगातार दूसरे दिन कटौती हुई है। ओपेक फैसले के बाद देश में पेट्रोल के दाम में और भी इजाफा होने के आसार हैं।
डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 66.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 68.45 और 69.27 रुपए प्रति लीटर हो गए है। जबकि चेन्नई में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से यहां पर दाम 69.81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।