Share Market News

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 74 और डीजल के दाम हुए 70 पार, इतनी बढ़ी कीमत

पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े दाम पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपए तक बढ़ चुकी है कीमत
2 min read
petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। सउदी अरामको क्रूड ऑयल संयंत्रों में हमले के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब दो रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74 रुपए प्रति लीटर पार कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर पार जा चुकी है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में आज 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जबकि डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आपके महानगर में आज कितने दाम हो गए हैं...

पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.13, 76.82 और 79.79 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दाम 77.06 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 67.07 और 69.49 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.37 और 70.91 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों के अनुसार डीजल के दाम में और भी इजाफा हो सकता है।

Updated on:
24 Sept 2019 10:13 am
Published on:
24 Sept 2019 07:16 am
Also Read
View All
Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी

Kalyan Jewellers Share Price 7th August: जेफरीज से ‘Buy’ रेटिंग मिलते ही 5% उछल गया शेयर, 1 महीने में दिया है 60% से ज्यादा रिटर्न

Siemens Energy Share Price 7th August: गिरते बाजार में भी 13% उछल गया शेयर, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे, MOFSL ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस