Share Market News

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती, जानिए आपके महानगर में कितने कम हुए दाम

पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर कम हुए दाम देश में 80 रुपए से नीचे आया पेट्रोल, और कम होंगे दाम
2 min read
Oct 04, 2019
petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। पेट्रारेल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जबकि डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की राहत देखने मिली है। पेट्रोल के दाम में कटौती होने के बाद देश में एक बार फिर से 80 रुपए से नीचे आ गए हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली थी। यह कटौती सउदी अरामको के संयंत्रों में हमले के बाद पहली बार देखने को मिली थी।

पेट्रोल के दाम में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.33, 76.96 और 79.93 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर चेन्नई में डीजल की कीमत में 19 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 77.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि गुुरुवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे।

8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रत लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई डीजल के दाम क्रमश: 67.35, 69.71 और 70.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर चेन्नई में डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 71.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे।

Updated on:
04 Oct 2019 07:42 am
Published on:
04 Oct 2019 07:42 am