रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई गिरावट आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 09 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई
नई दिल्ली। रविवार को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में आम जनता को काफी राहत मिली है। आज देश की राजधानी समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल के दाम में 09 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है।
वहीं, डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती हुई है। पिछले चार दिनों से डीजल के मोर्चे पर आम जनता को काफी राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। आइए आपको बताते हैं कि अपने शहर में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए चुकाने होंगे-
पेट्रोल के दाम में हुई 09 पैसे की कटौती
आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी समेत तीन प्रमुख महानगरों में 09 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। वहीं, शनिवार को देश में पेट्रोल के दाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज हुई कटौती के बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.99, 74.69, 77.65 और 74.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। आपको बता दें कि एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल की कीमत में कटौती की गई है।
जानिए डीजल के दाम
डीजल के दाम की बात करें तो आज पेट्रोल की तुलना में डीजल के दाम में ज्यादा राहत मिली है। मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद यहां डीजल के दाम क्रमश: 68.66, 69.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा देश की राजधानी नई दिल्ली में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर तक की राहत मिली है। इस राहत के बाद यहां रहने वाले लोगों को डीजल खरीदने के लिए 65.49 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं, कोलकाता में रविवार को डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है, जिसके बाद कोलकाता वासियों को रविवार को डीजल खरीदने के लिए 67.87 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App