Share Market News

Petrol Diesel Price Today: डीजल की कीमत में लगातार 5वें दिन कटौती, पेट्रोल के दाम स्थिर

डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती पेट्रोल के दाम में रविवार को कम हुए थे दाम

2 min read
Aug 12, 2019

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में कटौती होने का फायदा अब देश के लोगों को मिलने लगा है। खासकर डीजल के दाम में। इसका महत्व इसलिए भी है कि सीधा असर महंगाई पर भी पड़ेगा। डीजल के दाम जितने कम होंगे। महंगाई दर में उतनी ही कटौती देखने को मिलेगी। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार 5वें दिन कटौती देखने को मिली है। वहीं पेट्रोल की कीमत में एक दिन की कटौती होने के बाद आज दाम स्थिर रख गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।

डीजल के दाम में लगातार 5वें दिन कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.43, 67.81, 68.60 और 69.13 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 7 अगस्त से अब तक डीजल के दाम में 51 पैसे प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में और भी कटौती देखने को मिल चुकी है।

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में एक दिन की कटौती के बाद पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। यानी रविवार को जो दाम थे, सोमवार को भी वहीं दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि रविवार को पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.99, 74.69, 77.65 और 74.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
12 Aug 2019 07:30 am
Also Read
View All