Petrol Diesel Price Today : मंगलवार को पेट्रोल ( Petrol price ) की कीमतों में हुई बढ़ोतरी। डीजल के दाम में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नई दिल्ली। पिछले चार दिनों से लगातार पेट्रोल के दामों ( petrol price today ) में स्थिरता बनी हुई थीं, जिसके बाद आज यानी मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। वहीं, डीजल के दाम ( Diesel price today ) में पिछले 11 दिनों से किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों ( petrol diesel price today ) में 06 पैसे से लेकर 10 पैसे तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल ( crude oil price ) के दाम में कटौती देखने को मिल रही थी, जिसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ रहा था। आइए आपको बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।
जानिए कोलकाता और दिल्ली के दाम
आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 06 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद आज दिल्लीवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 73.41 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं, कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद कोलकाता में पेट्रोल के दाम 75.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
चेन्नई और मुंबई में हुई 06 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
चेन्नई और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दामों में 06 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद चेन्नई में रहने वाले लोगों को पेट्रोल खरीदने के लिए 76.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं, इस बढ़़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 79 रुपए के पार पहुंच गए हैं। यानी मुंबईवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 79.02 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे।
पिछले 10 दिनों से डीजल के दाम में नहीं हो रहा बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 जुलाई वाले दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.31, 69.43 और 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App