13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stock Market Holiday: क्या मंगलवार, 14 अप्रैल को बंद रहेंगे शेयर बाजार? देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Stock Market Holiday: 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर BSE और NSE बंद रहेंगे। सोमवार को Sensex 1700 अंक गिरा क्योंकि अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा रही।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 13, 2026

stock market holiday tomorrow

बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज हुई है। (PC: AI)

Stock Market Holiday: अगर आप मंगलवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। 14 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रहेगा। वजह है डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती। BSE और NSE दोनों पर कल किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा। इक्विटी हो, डेरिवेटिव्स हो या SLB सेगमेंट, सब बंद रहेंगे। बुधवार 15 अप्रैल को बाजार फिर से खुलेगा।

MCX पर सुबह का सत्र रहेगा बंद

MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो सुबह का सत्र यानी 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। लेकिन शाम का सत्र यानी 5 बजे से रात 11.55 बजे तक कारोबार होता रहेगा।

आगे कब-कब बंद रहेगा मार्केट

यह अप्रैल में शेयर मार्केट की आखिरी छुट्टी है। इसके बाद 1 मई को, महाराष्ट्र दिवस पर बाजार बंद रहेगा। इस साल अभी करीब 10 और छुट्टियां बाकी हैं। मई में दो, जून में एक, जुलाई-अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है, सितंबर और दिसंबर में एक-एक, और अक्टूबर-नवंबर में दो-दो छुट्टियां हैं।

14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस, 28 मई को बकरीद, 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा, 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व और 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।

तारीखअवसर / कारण
14 अप्रैलडॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती
1 मईमहाराष्ट्र दिवस
28 मईबकरीद
26 जूनमुहर्रम
14 सितंबरगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबरमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबरदशहरा
10 नवंबरदिवाली - बलिप्रतिपदा
24 नवंबरगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व
25 दिसंबरक्रिसमस

बाजार में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज सोमवार को 0.91 फीसदी या 702 अंक की गिरावट के साथ 76,847 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.86 फीसदी या 207 अंक की गिरावट के साथ 23,842 पर बंद हुआ। वजह वही पुरानी रही। मिडिल ईस्ट का तनाव। पिछले हफ्ते बाजार ने करीब 6% की शानदार रिकवरी की थी। लोगों को लग रहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच कुछ बात बनेगी। लेकिन इस्लामाबाद में हुई वार्ता बेनतीजा रही। ऊपर से अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी का ऐलान कर दिया, जिससे दुनियाभर में तेल आपूर्ति बाधित होने का डर बढ़ गया है।