Share Market News

11 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमा, आज नहीं हुआ कोई भी बदलाव

पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी

2 min read
petrol.jpg

नई दिल्ली। सउदी अरामको क्रूड ऑयल संयंत्रों पर हुए हमले के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले 11 दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे थे। मंगलवार को भी देश की पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जबकि डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। आइए आपको बताते हैं कि अपने शहर में पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए चुकाने होंगे-


पेट्रोल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देश के किसी भी महानगर में पेट्रोल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था, जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.13, 76.82 और 79.79 रुपए प्रति लीटर हो गई थीं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद दाम 77.06 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आज भी आपको पेट्रोल खरीदने के लिए इतने ही रुपए चुकाने होंगे।


डीजल के दाम रहे स्थिर

डीजल के दाम की अगर बात करें तो आज डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। मंगलवार को चारों महानगरों में डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 67.07 और 69.49 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था, जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.37 और 70.91 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आज दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी कारण से आपको मंगलवार वाले दाम ही चुकाने होंगे।

Published on:
25 Sept 2019 08:50 am