Share Market News

Petrol Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए क्या रहेंगी आपके शहर में कीमतें

Petrol Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वैसे नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम (Petrol Price) 70 रुपए प्रति लीटर पार कर गए हैं।
2 min read
petrol
Today Petrol Diesel Price in Noida: पेट्रोल व डीजल की कीमतों में राहत जारी, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत ( petrol diesel price today ) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिस तरह से क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) चल रहे हैं, उसके मुकाबले देश के लिए यह खबर काफी राहत भरी है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में जो दाम सोमवार को लागू हुए थे वो लागू रहेंगे। आपको बता दें कि रविवार और सोमवार को लगातार दो दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol and diesel Price ) में इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम ( petrol price ) 70 पार कर गए थे।

लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल कीमत में बुधवार को भी स्थिरता देखी गई है। यानी बुधवार को भी सोमवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। आपको बता दें कि सोमवार को डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 63.90, 65.82 और 66.99 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 67.59 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में भी नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों के लोगों को पेट्रोल के दाम सोमवार वाले ही चुकाने होंगे। आपको बता दें कि सोमवार को पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.05, 72.31 और 75.75 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 72.77 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
26 Jun 2019 09:27 am
Published on:
26 Jun 2019 07:32 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न