Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल की कीमतों में आम जनता को मिली राहत, डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर

Petrol Diesel Price Today : रविवार को पेट्रोल ( Petrol price ) की कीमतों में देश की जनता को राहत मिली है। वहीं, डीजल की कीमत लगातार तीसरे दिन स्थिर बनी हुई हैं।
2 min read
Jul 28, 2019
petrol

नई दिल्ली। रविवार को पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में आम जनता को काफी राहत मिली है। आज देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। वहीं, डीजल ( diesel price ) के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर बने हुए हैं। यानी रविवार को भी डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। कच्चे तेल ( crude oil price ) की कीमतों में लंबे समय से बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब कच्चे तेल की कीमतों के दाम स्थिरता आ गई है, जिसका पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel ) की कीमतों पर असर साफ देखने को मिल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं आज अपने शहर में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए चुकाने होंगे-


जानिए दिल्ली और कोलकाता के दाम

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश आज देश में पेट्रोल के दामों में औसतन 10 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। रविवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जिसके बाद दिल्लीवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 73.14 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं अगर कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 06 पैसे तक की राहत मिली है, जिसके बाद कोलकाता में पेट्रोल के दाम 75.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यानी आज कोलकातावासियों को अन्य़ शहरों को तुलना में कम राहत मिली है।


मुंबई और चेन्नई में हुई 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है, जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 78.75 और चेन्नई में 75.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आज देश की आम जनता को पेट्रोल की कीमतों में काफी राहत मिली है।


डीजल के दाम रहे स्थिर

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम लगातार दूसरे स्थिर रखे गए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि शनिवार को पेट्रोल के दाम चारों महानगरों में गुरुवार वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि गुरुवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी, जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में दाम क्रमश: 66.18, 68.29, 69.36 और 69.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
28 Jul 2019 07:53 am
Also Read
View All