Share Market News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल के दाम में आज बड़ी राहत, डीजल के दाम में चार दिन बाद कटौती

पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती डीजल पर चार दिन बाद 11 पैसे कम हुए दाम
2 min read
Feature image

नई दिल्ली। सोमवार यानी 29 जुलाई 2019 को पेट्रोल और डीजल की कीमत ( petrol diesel price today ) में बड़ी कटौती देखने को मिली है। जुलाई महीने में पेट्रोल और डीजल पर एक दिन की यह सबसे बड़ी कटौती है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली ( New Delhi ) में पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) पर 15 और डीजल के दाम पर 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत ( crude oil price ) स्थिर बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर मांग भी कम होने की वजह से भी कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में राहत देखने को मिल रही है।

पेट्रोल की कीमत में बड़ी कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 72.99 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं कोलकाता में 12 पैसे की कटौती के दाम 75.63 रुपए हो गए हैं। वहीं मुंबई में 14 और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 78.61 और 75.80 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल पर आज इतने चुकाने होंगे दाम






























महानगरापेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर)कटौती (पैसे प्रति लीटर)
दिल्ली72.9915
कोलकाता75.6312
मुंबई78.6114
चेन्नई75.8016


डीजल के दाम भी बड़ी राहत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में बड़ी राहत देखने को मिली है। यह कटौती लगातार तीन दिन कीमत स्थिर रहने के बाद हुई है। आंकड़ों की मानें तो नई दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.07 और 69.25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता पर 7 पैसे कम होकर दाम 68.22 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर लोगों को डीजल पर 69.78 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।

डीजल पर चुकानी होगी इतनी कीमत






























महानगरापेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर)कटौती (पैसे प्रति लीटर)
दिल्ली66.0711
कोलकाता68.2207
मुंबई69.2511
चेन्नई69.7812


Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
29 Jul 2019 07:59 am
Published on:
29 Jul 2019 07:53 am