Share Market News

Petrol Diesel Price Today: राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7 और डीजल 6 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) में लगातार 6 वें दिन इजाफा देखने को मिला है। वहीं चेन्नई (Chennai) में डीजल की कीमत ( Diesel Price) स्थिर देखने को मिली है।

2 min read

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol diesel price Today ) में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम ( petrol price ) में 7 पैसे और डीजल की कीमत ( Diesel Price ) में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कुछ ऐसी ही बढ़ोतरी देश के बाकी तीन महानगरों में देखने को मिली है। यह लगातार छठा दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी की वजह से स्थानीय स्तर पर दाम बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में यह तेजी जारी रह सकती है।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में दिल्ली ( 70.51 रुपए प्रति लीटर ) के अलावा कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 72.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 4 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.15 और 73.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

इतना हुआ पेट्रोल में इजाफा






























महानगरपेट्रोल की कीमत ( रुपए प्रति लीटर में)इजाफा ( पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली70.517
कोलकाता72.758
मुंबई76.154
चेन्नई73.194

डीजल के दाम में बढ़ोतरी
आईसीएल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ल में 6 पैसे की बढ़ोतरी के साथ दाम 64.33 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद बाद यहां पर दाम 66.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में डीजल के दाम में 4 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 67.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यानी चेन्नई में डीजल के दाम जो सोमवार को थे, वही रहेंगे।

इतना हुआ डीजल में इजाफा






























महानगरपेट्रोल की कीमत ( रुपए प्रति लीटर में)इजाफा ( पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली64.336
कोलकाता66.237
मुंबई67.404
चेन्नई67.96बदलाव नहीं

6 दिनों में इतना हो गया है इजाफा
अगर बात पिछले 6 दिनों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 46 और डीजल की कीमत में 43 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 44 और डीजल में 41, मुंबई में पेट्रोल 40 और डीजल 41 और चेन्नई में पेट्रोल 42 और डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम में और इजाफा देखने को मिलेगा। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

6 दिन में पेट्रोल और डीजल पर इतने बढ़े गए दाम






























महानगरपेट्रोल ( पैसे प्रति लीटर में)डीजल (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली4643
कोलकाता4441
मुंबई4041
चेन्नई4237

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
02 Jul 2019 11:22 am
Published on:
02 Jul 2019 07:35 am
Also Read
View All