Share Market News

Petrol Diesel Price Today: 6 दिन के बाद थमा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में महंगाई का दौर, आज नहीं हुआ बदलाव

Petrol Diesel Price Today: 6 दिन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों ( Petrol Diesel Price Today) को स्थिर रखा गया है। अब तक Petrol Price और Diesel Price में 40 पैसे से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।

2 min read
Jul 03, 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 5th Jan 2021

नई दिल्ली। 6 दिन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol diesel price Today ) में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को थम गया। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price ) में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि पिछले दिनों से देश के चारों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। मंगलवार की ही बात करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम ( petrol price ) में 7 पैसे और डीजल की कीमत ( Diesel Price ) में 6 पैसे बढ़े थे। वहीं बीते 6 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली समेत देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए हैं। चारों महानगरों में मंगलवार दाम ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद वहां पर दाम 70.51 रुपए प्रति लीटर थे। कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ दाम 72.75 रुपए प्रति लीटर हुए थे। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 4 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.15 और 73.19 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में बुधवार को डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। चारों महानगरों में डीजल के दाम के दाम वहीं चुकाने होंगे, जो मंगलवार को चुकाए थे। आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में 6 पैसे की बढ़ोतरी के साथ दाम 64.33 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद यहां पर दाम 66.23 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। मुंबई में डीजल के दाम में 4 पैसे की बढ़ोतरी के साथ दाम 67.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था।

6 दिनों में इतना हो गया है इजाफा
अगर बात पिछले 6 दिनों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 46 और डीजल की कीमत में 43 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 44 और डीजल में 41, मुंबई में पेट्रोल 40 और डीजल 41 और चेन्नई में पेट्रोल 42 और डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम में और इजाफा देखने को मिलेगा। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
03 Jul 2019 11:16 am
Also Read
View All