Share Market News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन दाम स्थिर, आज ये होंगे आपके शहर में दाम

Petrol Diesel Price Today: IOCL से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में लगातार तीसरे दिन Petrol Price और Diesel Price में कोई को बदलाव देखने को नहीं मिला है।
2 min read
Jul 05, 2019
prtrol price hike upto 5 rupees
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 5th Jan 2021

नई दिल्ली। ( petrol diesel price today ) गुरुवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol diesel price ) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। ताज्जुब की बात तो ये है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम ( Brent Crude Oil Price ) में एक फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। आइए आपको भी बताते हैं कि दाम स्थिर रहने के बाद आपको अपने महानगर में कितने रुपए चुकाने होंगे।

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम में बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली समेत देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर रखे गए हैं। चारों महानगरों में मंगलवार के दिन वाले दाम ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद वहां पर दाम 70.51 रुपए प्रति लीटर थे। कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ दाम 72.75 रुपए प्रति लीटर हुए थे। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 4 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.15 और 73.19 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

डीजल की कीमत भी रही स्थिर
शुक्रवार को डीजल के दाम में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। चारों महानगरों में डीजल के दाम के दाम वहीं चुकाने होंगे, जो मंगलवार को चुकाए थे। आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में 6 पैसे की बढ़ोतरी के साथ दाम 64.33 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद यहां पर दाम 66.23 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। मुंबई में डीजल के दाम में 4 पैसे की बढ़ोतरी के साथ दाम 67.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था।

6 दिनों में इतना हो गया था इजाफा
लगातार तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिल रही है। जबकि उससे पहले 6 दिनों तक लगातार इजाफा देखने को मिला था। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 46 और डीजल की कीमत में 43 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 44 और डीजल में 41, मुंबई में पेट्रोल 40 और डीजल 41 और चेन्नई में पेट्रोल 42 और डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
05 Jul 2019 10:23 am
Published on:
05 Jul 2019 07:45 am